बिहार विधानसभा चुनाव के लिए औराई विधानसभा सीट से नामांकन करने वाले महागठबंधन प्रत्याशी आफताब आलम को ​पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. औराई के भाकपा माले प्रत्याशी पर सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने का एक पुराना मामला कटरा थाने में दर्ज है. वहीं प्रत्याशी का आरोप है कि उनके खिलाफ साजिश की जा रही है.

नामांकन के बाद हुई गिरफ्तारी 
मुजफ्फरपुर जिले की औराई विधानसभा से महागठबंधन के भाकपा माले प्रत्याशी आफताब आलम आज कलेक्ट्रेट में नामांकन करने के लिए पहुंचे थे. नामांकन करने के बाद जैसे ही आफताब बाहर आए, तो पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया. हालांकि इस दौरान भाकपा माले के कार्यकर्ताओं में आक्रोश दिखाई दिया, लेकिन पुलिस ने किसी की भी नहीं सुनी और आफताब को कोर्ट में पेशी के लिए लेकर चली गई.

कटरा थाने में दर्ज है केस 
पुलिस ने बताया कि आफताब आलम पर 20 अगस्त 2020 को कटरा थाने में सरकारी कार्य में बाधा डालने को लेकर मुकदमा दर्ज हुआ था.आफताब ने बताया कि एक हत्या के मामले में वे शांतिप्रिय तरीके से प्रदर्शन कर रहे थे. जिसके लिए पुलिस ने उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली थी. उसी मामले में आज आफताब आलम की गिरफ्तारी हुई है.

हालांकि आफताब का कहना है कि उनके खिलाफ ये राजनीतिक साजिश है. बता दें कि आरजेडी ने अपने मौजूदा विधायक का टिकट काटकर ये सीट भाकपा माले प्रत्याशी आफताब आलम को दी है.

हालांकि आफताब का कहना है कि उनके खिलाफ ये राजनीतिक साजिश है. बता दें कि आरजेडी ने अपने मौजूदा विधायक का टिकट काटकर ये सीट भाकपा माले प्रत्याशी आफताब आलम को दी है.

Input: Aaj Tak

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD