जिले में लॉकडाउन के दौरान सोमवार को मटरगश्ती करते 817 लोगों से पुलिस ने 1.98 लाख रुपये जुर्माना वसूला। मास्क का इस्तेमाल नहीं करने वाले 578 लोगों से 28 हजार 900 रुपये जुर्माना वसूला गया। वाहन अधिनियम का उल्लंघन करने पर 239 लोगों से एक लाख 98 हजार 900 रुपये का जुर्माना वसूला गया। वहीं, महामारी एक्ट के एक केस दर्ज किया गया। पुलिस ने पांच दुकानों को सील किया है। इसकी जानकारी एसएसपी जयंतकांत ने दी है।

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD