थाना क्षेत्र के एक गांव की विवाहिता ने अपने पति पर चाची के साथ विवाह रचा लेने का आरोप लगाया है। इस मामले में पत्नी ने कुढऩी थाने में प्राथमिकी दर्ज करा कर पति अनिल सिंह, शिवनारायण सिंह, उमाशंकर सिंह, अरविंद सिंह समेत छह लोगों को आरोपित की है। इस मामले को लेकर सामाजिक स्तर पर 15 अप्रैल को पंचायत भी हुई थी। पीडि़ता ने अपने एवं बच्चों के भरण पोषण के लिए गुजारा भत्ता की मांग की, लेकिन पति समेत अन्य आरोपित अहसमति दिखाते हुए पंचायत से चले गए। थानाध्यक्ष अरविंद प्रसाद ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

शादी की नीयत से किशोरी के अपहरण

थाना क्षेत्र के एक गांव से शादी की नीयत से एक नाबालिग लड़की का अपहरण एक अप्रैल को किए जाने का मामला सामने आया है। अपहृता के पिता ने सोमवार को इस मामले में अपहरण की प्राथमिकी कुढऩी थाने में दर्ज कराई जिसमें विशाल कुमार एवं प्रमोद पासवान को आरोपित किया है। थानाध्यक्ष ने इसकी पुष्टि कर बताया कि आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Input: Dainik Jagran

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD