मुजफ्फरपुर जिले में आए दिन जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में सुबह होते ही एक ना एक व्यक्ति का शव मिलता ही रहता है हत्या कर शव फेंकने वाला अपराधियों का मनोबल आसमान चढ़ कर बोल रहा है। इसी कड़ी में जिले के कांटी थाना क्षेत्र के कपरपुरा और सिरसिया के बीच एक लीची गाछी में एक व्यक्ति की शव मिलने की खबर सुनते ही इलाके में सनसनी फैल गई।वही शव बरामद होने की सूचना के बाद कांटी थाना के थानेदार कुंदन कुमार ने पूरे दल- बल के साथ पहुंचकर मामले की तफ्तीश में जुट गया। हलाकि अभी तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस शव की पहचान करने एवं घटना के घटने के कारण की पड़ताल में जुटा हुआ है।




