मुजफ्फरपुर में करोना वैक्सीन टीकाकरण का आगाज हो गया है.टीका लेने वाले लोग खुशी का अहसास कर रहे है. सदर अस्पताल में जिलाधिकारी प्रणव कुमार ने शुरुआत की है. यहां टीका लेने वाले विशेषज्ञ चिकित्सक डॉक्टर सीके दास, चतुर्थवर्गीय कर्मचारी लालू पासवान सहित दर्जनों लोगों ने कहा कि कोई परेशानी नहीं हो रही है.
करीब दस माह तक जूझने के बाद कोरोना के खिलाफ शनिवार से निर्णायक लड़ाई की शुरुआत हो गई है.जिले में भी कोविड-19 टीकाकरण अभियान शुरू हो चुका है. इसकी शुरुआत डीएम प्रणव कुमार ने सदर अस्पताल में सुबह 11 बजे फिता काटकर किया. इसके बाद सभी केंद्रों में स्वास्थ्य कर्मियों को टीका देने का अभियान शुरू हुआ.
सभी 10 केंद्रों पर सौ-सौ स्वास्थ्यकर्मियों को चिह्नित किया गया है.और उन्हें टीकाकरण दिया जा रहा है.सदर अस्पताल में सबसे पहले चतुर्थवर्गीय कर्मचारी लालू को टीकाकरण दिया गया.इस दौरान सदर अस्पताल को दुल्हन की तरह सजाया भी गया था.
जिलाधिकारी ने इस बारे में बताया कि 10 केंद्रों पर आज से यह शुरू हो गया है.इसको आगे बड़े पैमाने पर भी किया जाएग.वही टीकाकरण के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क को अनिवार्य किया गया है.






