उत्तर-पश्चिम की तरफ से चलने वाली बर्फीली हवाओं को वजह से मुजफ्फरपुर, पटना, गया, भागलपुर सहित बिहार के अधिकांश जिलों में कोल्ड डे की स्थिति है। इस दौरान दिन के तापमान में सामान्य से तीन से छह डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। जबकि, रात के तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई। मौसम विभाग के मुताबिक ठंड की स्थिति 22 जनवरी तक रहेगी। उसके बाद तापमान में वृद्धि होने का अंदेशा है।

हालांकि 17 जनवरी के बाद रात के तापमान में हल्की वृद्धि होगी। लेकिन, इसके बावजूद भी ठिठुरन और गलन से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। साथ ही बंगाल की खाड़ी से आने वाली नमी से पटना सहित बिहार के सभी जिलों में कोहरे में वृद्धि हुई है। सुबह आसमान पर हल्के बादल छाए रहे। दिन चढ़ने के साथ मौसम कुछ साफ हुआ। लेकिन, धुंध और तेज हवाओं से रात के साथ ही दिन में भी मौसम सर्द बना रहा।

ठंड का तीखापन इतना ज्यादा बढ़ गया कि लोगों को घरों से निकलने में खासा परेशानी हुई। मौसम विभाग के वैज्ञानिक संजय कुमार के मुताबिक बगैर तेज धूप से तापमान में वृद्धि के कोई संकेत नहीं है। ऐसे में सेटेलाइट द्वारा मिली जानकारी के अनुसार 20 से 22 जनवरी तक कोल्ड डे की स्थिति रहेगी। मुजफ्फरपुर में दिन का तापमान शुक्रवार की अपेक्षा 3.2 डिग्री की वृद्धि के साथ शनिवार को 15 डिग्री ताे रात का तापमान 2.0 डिग्री वृद्धि के साथ 8.2 डिग्री रिकाॅर्ड किया गया।

Input: Dainik Bhaskar

rama-hardware-muzaffarpur

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD