मौसम में उतार-चढ़ाव जारी है। अगले 24 घंटे मे पछिया हवा बहने के साथ कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना है। इस बीच शुक्रवार को अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री सेल्सियस जो सामान्य से 0.5 डिग्री अधिक तथा न्यूनतम तापमान 19.6 विग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 5.0 डिग्री अधिक रहा।

ग्रामीण कृषि मौसम सेवा, कृषि मौसम विभाग जलवायु परिवर्तन पर उच्च अध्ययन केन्द्र डा. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के नोडल पदाधिकारी डा. ए सत्तार ने बताया कि अगले 24 घंटे में उत्तर बिहार के जिलों के अनेक स्थानों पर वर्षा हो सकती है। इस अवधि में अधिकतम तापमान 31 से 34 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है वहीं न्यूनतम तापमान 19 से 21 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। औसतन 9 से 12 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से पछिया हवा चलेगी। तकनीकी पदाधिकारी डॉ. गुलाब सिंह ने कहा कि अगले चार दिनों में सापेक्ष आ‌र्द्रता सुबह में 80 से 70 प्रतिशत तथा दोपहर में 30 से 40 प्रतिशत के बीच रहेगी।

gnsu-paramedical-courses-bihar

किसानों के लिए दिए सुझाव :

–गरमा मूंग, उड़द व सब्जी की बुआई अविलंब संपन्न करें। –इन दिनों आम के बगीचों में मंजर पूरी तरह आ चुका है। किसान आम में मंजर वाली अवस्था से फल के मटर के दाने के बराबर होने तक की अवस्था में किसी प्रकार का कोई भी कृषि रसायन का प्रयोग नही करें। विकृत दिखने वाले मंजर को तोड़कर बाग से बाहर ले जाकर जला दें अथवा जमीन में गाड़ दे। – बैगन की फसल में तना एवं फल छेदक कीट की निगरानी करें। इसके पिल्लू फल को नष्ट कर देते हैं। जिससे प्रभावित फलों की बढवार रुक जाती है और वे खाने लायक नहीं रहते, आगे चलकर पूरी फसल बरबाद हो जाती है। कीट का प्रकोप दिखाई देने पर सर्वप्रथम कीट से क्षतिग्रस्त तना एवं फलों की तुराई कर नष्ट कर दें। उसके बाद उचित दवा का छिड़काव करे — दूधारू पशुओं के रख-रखाव एवं खान-पान पर विशेष ध्यान दें। दुग्ध उत्पादन बचाने हेतु साफ दाना, हरे एवं शुष्क चारे के मिश्रण के साथ खिलाएं। इनके आहार में प्रर्याप्त मात्रा में कैलिायम, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, बसा, विटामिन, खनिज लवण एवं एण्टीबायोटिक का समावेश करें। – ईख रोप के लिए उपयुक्त समय चल रहा है। मार्च के अंतिम सप्ताह में खेत में नमी की कमी होने पर रोप से पहले हल्की सिचाई कार रोप करना चाहिए।

Input: Dainik Jagran

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD