कन्नड़ फिल्मों के सुपरस्टार पुनीत राजकुमार का जिम में वर्कआउट करने के दौरान दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। महज 46 साल में ही पुनीत ने इस दुनियां को अलविदा कह दिया। उनका इस तरह जाना कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के लिए एक बहुत बड़ा झटका है। पीएम मोदी से लेकर सीएम तक सबने इस घटना पर शोक जताया है।

Watch Dance Karnataka Dance 2021 TV Serial 7th March 2021 Full Episode 20 Online on ZEE5

मौत से चंट घंटों पहले का है वीडियो

पुनीत राजकुमार को चाहने वाले फैंस इस सच को स्वीकार ही नहीं कर पा रहे कि सबका चहेता सितारा अब उनके बीच नहीं रहा। इस दौरान सोशल मीडिया पर पुनीत का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में पुनीत राजकुमार सुपरहिट फिल्म ‘केजीएफ’ फेम अभिनेता यश और शिवराज कुमार के साथ नजर आ रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि दिवंगत पुनीत, यश और शिवराज के साथ स्टेज पर डांस कर रहे हैं। दर्शक भी उन्हें झूमता देख काफी खुश हैं।

https://twitter.com/dharit87/status/1454369668425138179

इमोशनल हो रहे हैं फैंस

दरअसल, ये वीडियो अभिनेता पुनीत राजकुमार के आखिरी पब्लिक अपीयरेंस का है। यहां वो फिल्म ‘बजरंगी 2’ के प्रमोशन के लिए एक इवेंट में पहुंचे थे। यहां पर उनके साथ यश और शिवराज कुमार के अलावा संतोष आनंद्रम, रिषभ शेट्टी और दिनाकर भी मौजूद थे। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को देख अब पुनीत के फैंस इमोशनल हो रहे हैं।

पीएम मोदी ने जताया शोक

पुनीत राजकुमार ने मौत के चंद घंटो ही फिल्म की शुभकामनाएं देते हुए ट्वीट भी किया था। और कुछ ही देर बाद उनके निधन की खबर आईं। उनका आखिरी ट्वीट देखकर यकीन करना मुश्किल है कि एक्टर अब इस दुनिया में नहीं रहे हैं। तमाम दिग्गज सेलेब्रिटीज ने पुनीत के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

Haldiram Bhujiawala, Muzaffarpur - Restaurant

पुनीत राजकुमार के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी दुख जाहिर किया है। पीएम मोदी ने दिवंगत अभिनेता के साथ ट्विटर पर एक तस्वीर शेयर की। इसके साथ उन्होंने लिखा, ‘दुर्भाग्य ने हमसे बहुत ही प्रतिभाशाली अभिनेता पुनीत राजकुमार को छीन लिया है। यह उम्र जाने की नहीं है। आने वाली पीढ़ी इस महान विभूति को उनके कामों द्वारा याद रखेगी। उनके परिवार और प्रशंसकों को मेरी श्रद्धांजलि, ओम शांति।’

(मुजफ्फरपुर नाउ के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *