सोमवार की दोपहर अचानक मौसम माैसम की फिजा बदली। पुरवा हवा की रफ्तार तेज हो गई और तापमान गिर गया। इससे ठंड का अहसास हुआ।
शहर समेत पूरे जिले में एक घंटे तक कहीं रिमझिम बारिश या बूंदाबांदी हुई। बेमौसम हुई इस बारिश से दिन और रात के तापमान में 2.1 डिग्री की कमी आई है। रात का तापमान सामान्य से एक डिग्री कम हो जाने से जारी ठंड में काफी बढ़ोतरी हो गई है।
मौसम पूर्वानुमान के विपरीत सोमवार की दोपहर जिला समेत पूरे उत्तर बिहार का मौसम बदला रहा। रविवार की अपेक्षा सोमवार के तापमान में एक साथ 2 डिग्री की कमी आ गई।
Input: Dainik Bhaskar





