PATNA : एक बार फिर से बिहार के कुछ जिलों में मौसम विभाग ने भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है . मौसम विभाग ने 24 जून से उत्तर बिहार और पूर्वोतर के कई जिलों में बारी बारिश का अलर्ट जारी किया है.

Image may contain: one or more people, people sitting, motorcycle, shoes and outdoor

मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक ने बताया कि उत्तरप्रदेश और झारखंड से एख टर्फ लाइन बंगाल की खाड़ी के पश्चिमोत्तर हिससे की ओर से गुजर रही है. यह 24 जून को ऊपर शिफ्ट होगी, जिसके कारण राज्य के पूर्रवोत्तर और उत्तर बिहार के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना है.

Image may contain: one or more people and outdoor

इसके साथ ही पश्चिमोत्तर जिलों में बी अच्छी बारिश के संकेत मिल रहे हैं. मौसम विभाग के अनुसार किशनगंज, अररिया, सुपौल, मधेपुरा, पूर्णिया, सहरसा, शिवहर, सीतामढ़ी सहित कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है. वहीं दक्षिण बिहार में भी बारिश होगी, लेकिन अभी इधर इंतजार करना होगा.

Input : First Bihar

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD