बिहार में अगले 72 घंटों के लिए जारी बारिश के अलर्ट के साथ-साथ मौसम विभाग ने पटना समेत चार जिलों के लिए अगले 3 घंटों के अंदर आंधी तूफान का अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग की तरफ से जारी किए गए ताजा अलर्ट में पटना के साथ-साथ सीवान सारण गोपालगंज में अगले 203 घंटों के बीच आंधी तूफान के साथ बारिश और वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है.

मौसम विभाग ने तेज हवा के साथ बारिश की चेतावनी जारी की है. मौसम विभाग के द्वारा जारी किए अलर्ट के अनुसार इन जिलों  में 10 बजकर 35 मिनट से लेकर अगले तीन घंटों में तेज हवा के साथ बारिश की चेतावनी जारी की गई है.

मौसम विभाग ने जारी किए गए अलर्ट में लिखा है कि अगले तीन घंटों के में पटना समेत सभी अन्य जिलों के कुछ इलाकों में मध्यम से हल्की बारिश हो सकती है. इसके साथ ही वज्रपात होने की भी आशंका  है.

Input : First Bihar

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD