पक्ष और विपक्ष आमने – सामने है, तीखी बयानबाजी से जनता को अपने पाले में करने की हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में  तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार के वर्चुअल रैली को लेकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव ने कहा कि सीएम को लोगों को यह बताया चाहिए, कि आखिर बिहार के लोगों को रोजगार क्यों नहीं मिल रहा है। यहां पर उद्योग धंधे क्यों नहीं लगे. यह बिहार की जनता जानना चाहती है।

कहां है रोजगार !

युवा बिहार तेज सरकार का नारा देनेवाली राजद के मुख्य नेता तेजस्वी ने कहा, कि आज नीतीश कुमार जब वर्चुअल रैली कर रहे हैं, तो मैं कहना चाहूंगा कि बिहार युवाओं का प्रदेश है। हम उनसे वास्तविक बातें करना चाहेंगे। नीतीश कुमार को बताना चाहिए कि 15 सालों में उन्होंने कितने लोगों को रोज़गार दिया और कोरोना और बाढ़ में वो गायब क्यों रहे।

कहानी नहीं यथार्थ बताएं

तेजस्वी ने कहा कि बिहार के युवाओं को नीतीश कुमार की रूढ़िवादी, बासी, उबाऊ और 15 वर्षों की घिसी पिटी नकारात्मक बातें नहीं चाहिए। बिहार के युवा इतिहास की कहानी नहीं यथार्थ वर्तमान और भविष्य चाहते है। इससे पहले भी तेजस्वी नीतीश कुमार से पूछ चुके हैं कि आखिर वह बिहार के बेरोजगारी पर जवाब क्यों नहीं देते हैं। इस मुद्दे पर वह चुक क्यों रहते हैं।

मुजफ्फरपुर नाउ टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है। यहां क्लिक करके आप सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD