अपनी बेहतरीन एक्टिंग के लिए पहचाने जाने वाले एक्टर पंकज त्रिपाठी आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं. आज के इस आर्टिकल में हम आपको पंकज त्रिपाठी द्वारा निभाए गए उन बेहतरीन किरदारों के बारे में बताएंगे जो हमेशा उनके फैन्स के बीच चर्चा का विषय बने रहते हैं. तो आइए शुरू करते हैं…

यूं ही नहीं कोई Pankaj Tripathi हो जाता है, बेमिसाल किरदारों में फूंकते हैं जान

पंकज ने फिल्म ‘गैंग्स ऑफ़ वासेपुर’ में सुलतान का किरदार निभाया था. यह किरदार एक ऐसे डॉन का था जो पेशे से कसाई है. फिल्म में पंकज के डायलॉग ‘ये वासेपुर है, यहां कबूतर भी एक पंख से उड़ता है और एक से अपना इज्जत बचाता है’ को आज भी लोग भुला नहीं पाए हैं.

यूं ही नहीं कोई Pankaj Tripathi हो जाता है, बेमिसाल किरदारों में फूंकते हैं जान

पंकज ने फिल्म ‘न्यूटन’ में भी अपनी दमदार एक्टिंग का जलवा दिखाया था. इस फिल्म में पंकज पैरामिलिट्री फ़ोर्स के अधिकारी बने हैं, जिनके जिम्मे चुनाव करवाने आई टीम की सुरक्षा की जिम्मेदारी है. इस फिल्म में पंकज और राजकुमार राव के बीच वैचारिक मतभेदों को बेहद रोचक और फनी अंदाज़ में दिखाया गया है.

फिल्म ‘न्यूटन’ में पंकज का एक डायलॉग है ‘पकड़िए (निर्वाचन टीम का हिस्सा बने राजकुमार राव को एक 47 पकड़ाते हुए कहते हैं) …भारी है ना ? ये देश का भार है और ये हमारे कन्धों पर है’, जिसे काफी सराहा गया था.

बात पंकज त्रिपाठी के अभिनय की हो रही हो और वेबसीरीज ‘मिर्ज़ापुर’ का नाम ना आए ऐसा संभव नहीं हैं. वेबसीरीज मिर्ज़ापुर में पंकज त्रिपाठी एक बाहुबली ‘कालीन भईया’ बने हैं और उनका कहा एक डायलॉग, ‘मोर्या जी आप जिस शहर में नौकर बनकर आए हैं…हम मालिक हैं उस शहर के..’ आज भी देखने वालों में सिहरन पैदा कर देता है.

Source : ABP News

May be an image of fruit and text that says "Download Suvidha 5 E-mart APP Same day delivery Muzaffarpur (Bihar) www.suvidhaemart.com YOU STAY AT HOME WE DELIVER! #StayHome #StaySafe ONION 1KG 32/- ALMOND 250G 145/- KAJU 250G -215/- SUGAR 1KG- 36/- NAIYAL PANI 20/ PIECE ORDER NOW! +91 98106 17390 Or via Whatsapp SHOPPING ABOVE 2000 GET 1KG SUGAR FREE COUPON CODE SUVIDHAFIRST Get Google play Avai Available'n the App Store"

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD