बिहार विधानसभा चुनाव नजदीक है. ऐसे में एक तरफ जहां सभी पार्टियां चुनाव की तैयारियों में लगी हुई है, तो वहीं दूसरी तरफ राजद से इस्तीफा दे चुके रघुवंश प्रसाद सिंह ने चिट्ठी पॉलिटिक्स शुरू कर दी है. सीएम के नाम एक चिट्ठी लिखने के बाद रघुवंश बाबू ने एक और चिट्ठी लिखी है.

raghuvansh prasad singh write a letter to CM Nitish Kumar- बिहार: रघुवंश  सिंह ने सीएम नीतीश कुमार को लिखी चिट्ठी, जेडीयू के बड़े नेता भी संपर्क में!

इस पत्र में रघुवंश प्रसाद ने कई मांगों को सामने रखा है. जिनमें से पहली मांग है – गांधी सेतु से हाजीपुर में कहीं भी गेट का निर्माण हो, जिसमें विश्व का प्रथम गणतंत्र ‘वैशाली’ मोटे अक्षर में लिखा हो. वहीं मांग में रघुवंश बाबू से कहा है कि वैशाली के कोई स्थान पर दिनकर जी और मनोरंजन बाबू की वैशाली के संबंध में कविताएं लिखी जायें.

No photo description available.

तीसरी मांग है कि सात धर्मों का उल्लेख देकर द्वार बनाये जिसमें तीन भाषाओं पाली, हिंदी और अंग्रेजी में बड़े अक्षरों में लिखा हो. और अंतिम मांग में रघुवंश लिखते हैं कि वैशाली के सभी तालाबों को जल- जीवन हरियाली में शामिल किया जाये जिससे पूरे साल पर्याप्त पानी रहे.

Bihar Election 2020 Raghuvansh Prasad Singh Wants To Carry Three Functions  Before Code Of Conduct Comes Into Force - Bihar Election 2020: अब रघुवंश  प्रसाद ने नीतीश को लिखी चिट्ठी, सीएम से

आपको बता दें कि यह सभी चिट्ठियां रघुवंश प्रसाद ने तबियत बिगड़ने के पहले 10 सितंबर को ही लिखी थी, जिसे एक एक कर सोशल मीडिया पर जारी किया जा रहा है.

Source : Live Cities

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD