राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के बड़े पुत्र सह महुआ विधायक तेज प्रताप यादव ने निवर्तमान डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय के वीआरएस लेने की घोषणा पर तंज कसा है। कहा, वे तो बेकार ही पुलिस की वर्दी पहने थे। शुरू से ही पॉलिटिक्स ही करते आ रहे थे। कहा, वर्तमान सरकार किसानों व युवाओं को केवल ठग रही है। ऐसे में महुआ का सर्वांगीण विकास करने के बाद मैं हसनपुर का विकास करने आया हूं। वहां मेडिकल कॉलेज खोला, यहा ग्रेजुएट कॉलेज खोलेंगे। तेज प्रताप रोसड़ा में पत्रकारों से बात कर रहे थे। कहा कि यदि हमारी पार्टी की सरकार बिहार में बनी तो रोसड़ा को जिला बनाया जाएगा। बता दें कि हसनपुर में आज दूसरे दिन भी वे रोड शो करेंगे।
Input: Dainik Jagran






