पटना में एक बार फिर से बाइकर्स गैंग का आतंक जारी है. लहरियाकट बाइक चालकों से लोगों की जान मुश्किल में होती जा रही है. ताजा मामला पटना के निर्माणाधीन दीघा एलिवेटेड पुल के पास का है. जहां मॉर्निंग वॉक कर रहे बुजुर्ग को बाइकर्स ने टक्कर मार दी. जिससे बुजुर्ग बुरी तरह घायल हो गए.
दरअसल पुल पर तीन बाइक सवार स्टंट कर रहे थे. तभी स्टंट के दौरान रामजीचक दीघा के रहने वाले कन्हैया पांडे (60) को टक्कर लग गई. तभी वहां मौजूद लोगों ने तीनों बदमाशों को पकड़ लिया और 2 बदमाशों से घायल बुजुर्ग को अस्पताल (एम्स) में भर्ती कराने को कहा और एक को अपने गिरफ्त में रखा.
इस दौरान दोनों बदमाशों ने बुजुर्ग को अस्पताल में भर्ती कराने के बजाए घायल को इंडोर स्टेडियाम के पास फेंक दिया. जिससे घायल की घटनास्थल पर ही मौत हो गई.
वहीं इस घटना की जानकारी मिलते ही लोगों ने पकड़े एक आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया. इसके बाद पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी. पुलिस फरार दोनों आरोपियों की तलाश कर रही है. वहीं मृतक बुजुर्ग के परिजनों को इससी सूचना दे दी है.
परिजनों को इसकी सूचना मिलते ही घर वालों में मातम का माहौल बन गया है. परिजनों ने बताया कि कन्हैया जी रोजोना टहलने के लिए दीघा पुल पर जाया करते थे. परिजनों ने कहा कि शहर में बाइकर्स गैंग की वजहसे सभी को परेशानी होती है. पुलिस भी इसके रोकने में नाकाम साबित हो रही है. उन्होंने कहा कि अगर ऐसा ही चलता रहा तो लोगों का घर से निकलना ही दुश्वार हो जाएगा.
Input: Live Cities





