होली के रंग में बिहार डूब गया है। हालांकि, इस बार राजनीतिक गलियारों में होली का रंग थोड़ा फीका है।बता दे कि कोरोना वायरस के दूसरी लहर का खौफ बढ़ते जा रहा है। सरकार ने होली को लेकर कई दिशानिर्देश जारी किया है। इस बार होली मिलन समारोह पर भी रोक लगा दी गई है। लोगों को घरों में रहकर होली खेलना पड़ रहा है।
बिहार के राज्यपाल फागू चौहान, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने प्रदेशवासियों को रंगों की पर्व की शुभकामनाएं दी।राज्यपाल फागू चौहान ने कहा कि ये त्योहार सभी को खुशियों के सतरंगी रंग से सराबोर करता रहे।

सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि इस त्योहार में हम सभी के घर आंगन मे सदा खुशियों की बारिश होती रहे। ये त्योहार प्रेम, सद्भाव और परस्पर भाईचारा का है। होली के रंग के साथ तमाम गीले शिकवे को भुला कर सद्भाव और प्रेम के रिश्तों को मजबूत करें।
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि होली का त्योहार पवित्रता का त्योहार है। किसी तरह के अमर्यादित कार्य को कर इसकी पवित्रता को नष्ट न करें। दूसरों को भी होली की खुशी में शामिल रखें।

आपको बता दे कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने होली और शब ए बारात के मौके पर राज्य में सख्ती से कोरोना गाइडलाइंस का पालन कराने के आदेश जारी किए हैं। सीएम नीतीश ने गुरुवार को होली के लिए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पुलिस महकमे और जिलाधिकारियों के साथ बैठक की। इस बैठक में होली पर डीजे बजाने और उपद्रव करने वालों के खिलाफ तुरंत FIR दर्ज की जाएगी। सीएम ने निर्देश जारी किए कि होली पर्व और शब-ए-बारात मनाने पर पाबंदी नहीं है लेकिन लोग घरों में रहे और कोरोना के नियमों का सख्ती से पालन कराया जाए। इस दौरान राजधानी पटना के 10 इलाकों को अतिसंवेदनशील श्रेणी में शामिल कर दिया गया और यहां अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती के आदेश जारी किया गए हैं।
Input: Live Hindustan








