नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव लगातार नीतीश सरकार पर हमला कर रहे हैं। शनिवार को उन्होंने एक बार फिर से तेजस्वी यादव ने बिहार सरकार के मंत्री रामसूरत राय को मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने की मांग की। प्रेस कांफ्रेस के दौरान उन्होंने कहा कि कि मुजफ्फरपुर में रामसूरत राय की एक जमीन है जिस पर स्कूल चलता है और जहां कुछ दिन पहले भारी मात्रा में शराब बरामद हुई थी उस स्कूल के संस्थापक खुद मंत्री रामसूरत राय हैं। तेजस्वी ने मीडिया को एक तस्वीर दिखाई, जिसमें रामसूरत राय स्कूल का उद्घाटन करते हुए और स्कूल के कार्यक्रम में प्राइज डिस्ट्रीब्यूशन भी करते दिख रहे हैं। उन्होंने कहा कि इसी स्कूल के कैंपस में शराब मिली थी।

तेजस्वी बोले- लीज एग्रीमेंट का पेपर दिखाएं रामसूरत राय

नेता प्रतिपक्ष बोले, सरकार ने कहा था कि जहां भी शराब बरामद होगी वहां थाने खोले जाएंगे लेकिन अब तक वहां थाना नहीं खोला गया और ना ही मंत्री के भाई की गिरफ्तारी हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि मंत्री रामसूरत राय के पिता के नाम पर अर्जुन मेमोरियल ज्ञान विद्या मंदिर है जहां शराब बरामद हुई। वहां के हेड मास्टर अमरेंद्र कुमार ने पुलिस को गाड़ी से शराब आने की सूचना दी थी लेकिन पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। तेजस्वी यादव ने मांग की कि मंत्री जी जो कह रहे हैं कि उन्होंने जमीन लीज पर दे दी थी और उसी पर स्कूल चलाया जा रहा था तो लीज एग्रीमेंट का पेपर कहां है वह कागज दिखाएं। दूसरी बात यह है कि किसी अकाउंट में उसका पैसा भी जाता होगा वह भी बताएं।

हेडमास्टर के भाई ने कहा- पूरे परिवार पर जान का खतरा

तेजस्वी यादव के साथ स्कूल के हेड मास्टर अमरेंद्र कुमार के भाई अंशु भी प्रेस कान्फ्रेंस में पहुंचे थे। अंशु ने बताया कि उनके बड़े भाई ने 7- 8 नवंबर की रात थाना के साथ-साथ मंत्री जी के भाई को भी फोन किया था लेकिन मंत्री के भाई ने फोन नहीं उठाया। उनके भाई को पुलिस ने जब गिरफ्तार कर लिया तब थाना पर फरियाद लेकर गए थे लेकिन उन्हें गाली गलौज कर भगा दिया गया। इसके बाद उन्होंने पुलिस के तमाम उच्चाधिकारियों को इसकी जानकारी दी। अंशु ने यह भी बताया कि उन्हें धमकी दी गई कि अपने बड़े भाई से कहो कि अपने ऊपर मुकदमा ले ले। अंशु ने कहा कि स्कूल की एक चाबी उनके बड़े भाई अमरेंद्र के पास रहती थी और एक भाई मंत्री जी के बड़े भाई के पास। अंशु ने वह फोटो भी दिखाया जिसमें मंत्री रामसूरत राय स्कूल का उद्घाटन कर रहे हैं अंशु ने कहा कि अगर लीज पर जमीन दी गई है तो लीज का पेपर मंत्री जी दिखाएं। अंशु ने कहा कि उनके पूरे परिवार पर जान का खतरा उत्पन्न हो गया है। नेता प्रतिपक्ष ने भी अंशु के परिवार को सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की

Input: Dainik Bhaskar

gnsu-paramedical-courses-bihar

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD