बिहार में चर्चित हाईप्रोफाइल पटना एयरपोर्ट के इंडिगो स्टेशन मैनेजर रूपेश सिंह मर्डर केस में नया मोड़ आ गया है। एसीजेएम कोर्ट में हत्याकांड के आरोपी रितुराज के वकील ने आवेदन दाखिल आरोप लगाया है कि पटना पुलिस रितुराज का फर्जी एनकाउंटर दिखाकर उसकी हत्या कर सकती है या उसे झूठे आपराधिक मुकदमे में फंसा सकती है। इससे पहले रितुराज को एसीजेएम कोर्ट ने रितुराज को रूपेश हत्या कांड में रिमांड करते हुए फुलवारी जेल भेज दिया।

Image result for रूपेश सिंह हत्याकांड

पत्नी और मां ने भी पुलिस पर लगाए थे गंभीर आरोप

इससे पहले रितुराज की पत्नी साक्षी और मां पुष्पा देवी ने मीडिया को दिये बयान में पटना पुलिस पर कई गंभीर आरोप लगाये। पत्नी का आरोप लगाया था कि पुलिस ने मेरी पति को फर्जी फंसाया है। जिस दिन पुलिस ने मेरे पति को उठाया, उसी दिन मुझे भी हिरासत में लेकर पुलिस गई। मुझे दो दिनों तक बहुत प्रताड़ित किया गया और धमकाया गया। वहीं पुलिस का दावा है कि पूछताछ में उसने इंडिगो स्टेशन मैनेजर रूपेश सिंह की हत्या करना स्वीकार किया।

Image result for रूपेश सिंह हत्याकांड

रोडरेज की बात मैनेजर के परिजनों को यकीन नहीं

वहीं स्टेशन मैनेजर के भाई नंदेश्वर सिंह ने साफ कहा कि रोडरेज में यह वारदात हुई, अपराधी के इस कबूलनामे पर यकीन नहीं है। रोडरेज से जुड़ा पटना पुलिस के पास कोई ठोस साक्ष्य नहीं है। इस घटना के पीछे बड़ी साजिश रची गई है। पकड़ा गया अपराधी रितुराज हत्यारा हो सकता है लेकिन कहानी कुछ और हो सकती है। इसलिए इसकी गहन जांच की जानी चाहिए। कहा, पटना पुलिस से यदि न्याय नहीं मिला तो सीबीआई से जांच कराने के लिए सीएम से फिर गुहार लगाएंगे। जरूरत पड़ी तो कोर्ट का दरवाजा भी खटखटाया जाएगा। उन्होंने कहा कि सीएम ने न्याय दिलाने का भरोसा दिया है। उधर रूपेश सिंह की की पत्नी नीतू अपने बच्चों व परिजनों के साथ पटना में सीएम से उनके आवास पर मुलाकात की। यहां डीजीपी, एसएसपी की मौजूदगी में घटना के बारे में बातचीत की और न्याय की गुहार लगाई। कहा कि हमें बस न्याय चाहिए। पूरे मामले में साजिशकर्ताओं के साथ असली गुनहगारों को पकड़ा जाए। स्पीडी ट्रायल चलाकर सभी आरोपितों को फांसी दी जाए।

आर्म्स एक्ट में भेजा गया था जेल

आपको बता दें कि बहुचर्चित रूपेश सिंह हत्याकांड में गिरफ्तार आरोपी ऋतुराज को बीते तीन फरवरी को आर्म्स एक्ट में बुधवार को अपर न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत में पेश किया था। कोर्ट ने ऋतुराज को न्यायिक हिरासत में लेते हुए फुलवारी जेल भेज दिया। पटना पुलिस ने 2 फरवरी को रितुराज के घर आर्दश नगर, खेमनीचक में छापेमारी कर भागते हुए रितुराज को पकड़ लिया और उसके पास से पुलिस ने उसके पास से एक पिस्तौल और चार जिंदा कारतूस बरामद किया था।

Source : Hindustan

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD