भारतीय सैनिकों ने लद्दाख में पैंगोंग त्सो झील के दक्षिणी किनारे पर चीन के एक सैनिक को पकड़ा है। शुक्रवार सुबह चीनी सैनिक एलएसी के इस पार आ गया था, जिसे भारतीय सैनिकों ने गिरफ्तार कर लिया। भारतीय सेना के सूत्रों ने बताया कि पीएलए के पकड़े गए सैनिक के साथ तय प्रक्रियाओं के मुताबिक व्यवहार किया जा रहा है, इस बात की जांच की जा रही है कि किन परिस्थितियों में उसने एलएसी पार किया।

सूत्रों ने बताया कि चानी सैनिक को रेजांग ला हाइट इलाके में पकड़ा गया है। चीन को बता दिया गया है कि उनका सैनिक हमारे कब्जे में है। दोनों सेनाएं एक दूसरे के संपर्क में हैं। पिछले वर्ष टकराव उत्पन्न होने के बाद से दोनों देशों की ओर से एलएसी से लगे इलाकों में सैनिक तैनात हैं।

पिछले साल अक्टूबर में भारतीय सेना ने चुमार-डेमचोक इलाके में एक चीनी सैनिक को पकड़ा था। चीनी सैनिक के पास से अहम दस्तावेज भी बरामद किए गए थे। पूछताछ के बाद भारतीय सेना ने चीन को उसके सैनिक को लौटा दिया है था। चीन ने दावा किया था कि एक चरवाहे को खोए हुए याक को खोजने में मदद के दौरान उसका सैनिक एलएसी पार कर गया था।

भारत और चीन के बीच करीब 9 महीनों से लद्दाख में एलएसी पर तनाव बना हुआ है। जून में दोनों देशों की सेनाओं के बीच हिंसक झड़प भी हुई थी, जिसमें भारत के 20 सैनिक शहीद हो गए थे तो चीन को भी भारी नुकसान उठाना पड़ा था। भारतीय क्षेत्र में सड़कों और पुलों के निर्माण से बौखलाए ड्रैगन ने सीमा पर सैनिकों का जमावड़ा बढ़ा दिया था। कई दौर की बातचीत के बाद भी सेनाएं पीछे नहीं हटी हैं।

Input: Live Hindustan

rama-hardware-muzaffarpur

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD