कृषि बिल के विरोध में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव तो निकले ही थे, उनका साथ देने उनके बड़े भाई तेजप्रताप भी आ गए हैं. कृषि बिल का विरोध बढ़ता ही जा रहा है. तेजप्रताप यादव तेजस्वी का साथ देने के लिए तेजस्वी के ट्रैक्टर पर ऊपर चढ़ गए. तेजस्वी यादव पटना की सड़कों पर ट्रैक्टर चला रहे थे और तेजप्रताप यादन उनकी ट्रैक्टर के ऊपर बैठकर सरकार विरोधी नारे लगा रहे थे.

https://www.facebook.com/rjdparty/videos/342108697130486

तेजस्वी यादव ने कृषि विधेयक के विरोध में आज सड़क पर प्रदर्शन कर रहे हैं.तेजस्वी यादव ने कहा कि NDA सरकार लगातार गरीब और किसान विरोधी फैसले ले रही है. तेजस्वी यादव ने कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी की सरकार को संख्या बल का इतना गुमान है कि बगैर किसानों, उनके संगठन और राज्य सरकार से राय-मशवरा किये कृषि क्षेत्र का भी निजीकरण, ठेका प्रथा और कॉर्पोरेटीकरण कर रही है. तेजस्वी यादव ने कहा कि लोकसभा में एकतरफा 3 कृषि विधेयकों का पास कराना किसानों के हाथ काटने जैसा है.

इस बीच भी तेजस्वी सीएम नीतीश पर निशाना साधने से पीछे नहीं हेट. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार सबको कहते हैं कि ज्ञान नहीं है और खुद को बड़का ज्ञानी समझते हैं. लेकिन हम पूछना चाहते हैं कि क्या उन्होंने कृषि विधेयक को पढ़ा भी है या नहीं. तेजस्वी यादव ने इस दौरान सीएम नीतीश कुमार पर हमला करते हुए कहा कि एक बार फिर से नीतीश जी ने यू टर्न मार लिया है.

Source : Live Cities

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD