लखीसराय: अपने पैतृक गांव पहुंचे केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने तेजस्वी यादव यादव की ओर से विधानसभा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर लगाए गए आरोपों पर कहा कि ये विधानसभा की राजनीति या आजतक की परिपाटी का नहीं रहा है. जिस घटिया शब्द का प्रयोग तेजस्वी यादव ने किया है वो कह भी नहीं सकते हैं.

लालू को विपक्ष का नेता, तेजस्वी को डिप्टी CM बनाना, नीतीश की सबसे बड़ी भूल- गिरिराज सिंह

उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि सबसे बड़ी भूल नीतीश कुमार (Nitish Kumar) की हुई जो कल नीतीश कुमार भी कह रहे थे कि लालू यादव (Lalu Yadav) को उन्होंने विधानमंडल दल का नेता बनाया था. मुझे पूरा ध्यान है और उन्होंने भी कल कहा था. तेजस्वी यादव को भी वही डिप्टी CM बनाए थे.

ये भूल जो उन्होंने की है उसी का ये दुष्परिणाम है कि आज तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) इतने घटिया शब्द का प्रयोग नीतीश कुमार के व्यक्तिगत जीवन पर लगाया है, जिससे कोई दूर-दूर तक नाता नहीं है.

उन्होंने तेजस्वी यादव द्वारा मुख्यमंत्री के पुत्र के बारे में बोलने पर कहा कि उन्होंने ऐसा कहा है जिसे मैं बोल भी नहीं सकता. कोई सभ्य आदमी वैसा आरोप सदन के पटल पर नहीं लगा सकता है जैसा घटिया शब्द का प्रयोग हुआ, यह लगता है कि राजनीति का क्षरण हुआ है और ये कहीं न कहीं समाज के लिए घातक है.

वहीं लालू यादव के वायरल ऑडियो पर कहा कि ये कोई पुरानी बात नहीं है. लालू यादव हमेशा से ऐसा ही करते आए हैं. जब राबड़ी देवी मुख्यमंत्री थीं तो उस समय भी जेल से सत्ता चलाने का आरोप लगते थे और अब सरकार बनाने का आरोप लग रहे हैं.

Source : Zee News

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD