बुधवार की सुबह नगर थाना क्षेत्र के बस पड़ाव के समीप उस समय तमाशा खड़ा हो गया जब एक प्रेमिका अपने प्रेमी को देखते ही पति की बाइक से कूद गई। पत्नी को बाइक से कूदता देख पति ने भी बाइक रोकी और पत्नी को प्रेमी के साथ जाने को विरोध शुरू कर दिया। बीच सड़क पर पति, पत्नी व वो का तमाशा देखने के लिए स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई।

कुछ देर तमाशे के बाद पति पत्नी को लेकर महिला थाने पहुंचा जहां प्रेमी भी प्रेमिका का साथ देने पहुंंच गया। फिर क्या था महिला थाना पुलिस ने तीनों से पूछताछ के बाद पत्नी को पति व उनके स्वजनों के साथ भेज दिया है। अब मामला गांव के पंचायत के पाले में है जहां पति, पत्नी व वो के विवाद को सुलझााया जाएगा।

मिली जानकारी के अनुसार बखरी थाना क्षेत्र के शकरपुर निवासी मंटून ठाकुर के पुत्र अरुण कुमार की शादी 31 जून 2019 को खगडिय़ा जिले के रहीमपुर के मथार दियारा निवासी सुरेश ठाकुर की पुत्री नेहा कुमारी के साथ हुई थी। पेशे से नाई पति नौ माह तक अपनी पत्नी के साथ गुजरात में भी रहा।

लॉकडाउन के शुरूआती दिनों मेंं पत्नी अपने मायके में रही, वहीं पति गुजरात में फंसा रहा। इधर 28 मई को श्रमिक स्पेशल ट्रेन से अरुण बरौनी पहुंचा जिसके बाद उसे जिला प्रशासन द्वारा उसे 14 दिनों के लिए क्वारंटाइन सेंटर भेज दिया गया।

क्वारंटाइन सेंटर से 10 जून को मुक्त होने के बाद वह ससुराल पहुंचा और अपनी पत्नी को अपने घर ले गया। बुधवार को वह बस पड़ाव स्थित ईश्वर अस्पताल में इलाज कराने पत्नी को लेकर पहुंचा था। इसी बीच पत्नी ने अपने गांव के ही प्रेमी लूरख यादव के पुत्र कुंदन कुमार को बुला लिया और उसे देखते ही पति की बाइक से कूद गई।

ये है अजब-प्यार की गजब कहानी

इस संबंध में प्रेमिका नेहा ने बताया कि वह दो वर्षाें से कुंदन से प्यार करती हैं। घरवालों को प्यार की जानकारी होने के बाद भी उसकी शादी शकरपुरा में कर दी गई। इधर लॉकडाउन में गांव में रहने के दौरान ही दोनों ने एक बार फिर साथ जीने मरने की कसमें खाई और पति पर मारपीट का आरोप लगा प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अड़ गई।

इस संबंध में महिला थानाध्यक्ष राजरंजनी ने बताया कि लड़की को पति व उनके स्वजनों को सौंपा गया है। महिला थाने के एसआई संजय कुमार ङ्क्षसह, रजनी कुमारी ने तीनों से अलग-अलग पूछताछ की है। वहीं पति अरुण कुमार ने कहा कि गांव में पंचों की राय लेकर अब फैसला लिया जाएगा। पत्नी अगर प्रेमी के साथ ही रहना चाहती है तो उसके लिए लिखित बंधपत्र बनाया जाएगा। जिसके बाद महिला को अपने प्रेमी के साथ जाने की आजादी होगी।

Input : Dainik Jagran

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD