बिहार में कोरोना महामारी का संक्रमण काफी तेजी से फ़ैल रहा है. आम लोगों से लेकर खास लोग इस वायरस की चपेट में आ रहे हैं. कोरोना से जुई हुई इस वक़्त एक बड़ी खबर पटना से सामने आ रही है. जहां लोक गायिका शारदा सिन्हा कोरोना संक्रमित पाई गई हैं.

https://www.facebook.com/biharkokila/videos/3077361719028311/

भारतीय लोक गायिका शारदा सिन्हा ने सोशल मीडिया पर यह जानकारी साझा की है कि उन्हें कोरोना हो गया है. उनके पति ने बताया ने बताया कि फिलहाल उनकी हालत ठीक है. घबराने की कोई बात नहीं है. होम आइसोलेशन में ही उनका इलाज चल रहा है.

फेसबुक के जरिए जब शारदा सिन्हा के फैंस को इस बात की जानकारी हुई तो वे काफी हैरान हुए. शारदा सिन्हा ने खुद बताया कि लॉकडाउन पीरियड के दौरान वह बाहर नहीं निकली. उन्होंने किसी से मुलाकात तक नहीं की. फिर भी वह कोरोना संक्रमण का शिकार हो गईं.

वीडियो में शारदा सिन्हा यह कहती हुई नजर आ रही हैं कि उन्होंने हर संभव कोशिश की थी कि वे एस महामारी से बची रहें. लेकिन इसके बाद भी कोरोना ने दस्तक दे दी है. शारदा ने कहा कि फिलहाल उन्हें उनके फैन्स की दुआओं की बहुत जरूरत है. उन्होंने कहा कि जब वे ठीक होकर लौंटेंगी तो फिर से अपने चाहने वालों से बात करेंगी.

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD