बिहार विधानसभा में आज दूसरा दिन है. स्पीकर को लेकर आज चुनावी प्रक्रिया पूरी की जाएगी. महागठबंधन ने भी विधानसभा में अध्यक्ष पद के उम्मीदवार के नाम की घोषणा कर दी है. विपक्ष की तरफ से अवध बिहारी चौधरी बिहार विधानसभा में अध्यक्ष पद के उम्मीदवार होंगे.

अवध चौधरी को कैंडिडेट बनाए जाने पर आरजेडी नेता भाई बिरेन्द्र ने कहा कि सभी MLA का अंतरात्मा जागेगी. महागठबंधन के स्पीकर कैंडिडेट को वोट करेंगे. संख्या बल का कोई इश्यू नहीं है.

बिहार में विपक्ष ने उतारा स्पीकर पद का उम्मीदवार, सीवान MLA अवध बिहारी ने भरा पर्चा

बिहार विधानसभा में महागठबंधन की ओर से अवध बिहारी ने अध्यक्ष पद के लिए नामांकन कर दिया है. अवध बिहारी ने तीन सेट में नामांकन किया है.

पहले सेट में कांग्रेस के अजीत शर्मा प्रस्तावक रहे जबकि सीपीआईएमएल के महबूब आलम अनुमोदक बने हैं. दूसरे सेट में सीपीआई के राम जतन सिंह प्रस्तावक और अजय सिंह सीपीएम के अनुमोदक बने हैं.

जबकि तीसरे सेट में आरजेडी के आलोक मेहता प्रस्तावक और आरजेडी के ही अनिल सहनी ने अनुमोदन किया है. अवध बिहारी चौधरी ने नामांकन के बाद कहा कि मैं विधायकों के सहयोग से निर्वाचित होऊंगा. मैं निष्पक्ष होकर सदन की कार्रवाई चलाऊंगा.

Source : Zee News

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD