वैशाली जिले के महानार प्रखंड के पानापुर पहेमी गांव में पूर्व केन्द्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह के श्राद्ध कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव शामिल हुए. उऩके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी. साथ ही उनके परिजनों से मिलकर उन्हें सांत्वाना दी.

इस मौके पर तेजस्वी यादव ने कहा कि रघुवंश बाबू के निधन से राजद में निराशा और मायूसी है. उनका निधन हमारे परिवार के लिए व्यक्तिगत रूप से भी अपूरणीय क्षति है. जिसकी कभी भी भारपायी नहीं हो सकती है. उनका जीवन हमेशा संघर्षपूर्ण रहा है.

तेजस्वी ने आगे कहा कि वह एक उच्च कोटि के समाजवादी नेता रहे, उनके विचार हमेशा से ही आदरणीय रहा है. हम नौजवानों को उनके जीवन से सीख मिलती है और उनकी सीख को जीवन में उतारने का हम नौजवानों को प्रयास करना चाहिए.

स्वर्गीय रघुवंश बाबू को उनके काम के कारण पूरा बिहार ही नहीं पूरा देश जानता है. ग्रामीण विकास मंत्री के रूप में उन्होंने मनरेगा जैसी योजना दी तो आज गांव- गांव में जो पक्की सड़कें दिख रही हैं. यह सब उनके प्रयास का ही नतीजा है. प्रधानमंत्री सड़क योजना में बिहार को विशेष पैकेज दिलवाने का उन्होंने काम किया.

Source : Live Cities

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD