भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन और विकासशील इंसान पार्टी के अध्‍यक्ष मुकेश सहनी ने आज विधान परिषद सदस्‍य के रूप में शपथ ले ली। शाहनवाज हुसैन ने जहां उर्दू में शपथ ली वहीं मुकेश सहनी ने हिन्‍दी में। विधान परिषद के कार्यकारी सभापति अवधेश नारायण सिंह ने दोनों नवनिर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण कार्यक्रम के दौरान दौरान राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद, रेणु देवी के अलावा अन्‍य कई मंत्री मौजूद रहे।

May be an image of 6 people, people standing and people sitting

शाहनवाज हुसैन और मुकेश सहनी इसी महीने बिहार विधानपरिषद के लिए चुने गए हैं। इन्‍होंने पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी और विनोद नारायण द्वारा खाली की गई सीटों पर चुनाव लड़ा था। गौरतलब है कि सुशील मोदी को भाजपा ने राज्‍यसभा में भेज दिया है जबकि विनोद नारायण झा विधायक बन गए हैं। शाहनवाज हुसैन का कार्यकाल मई 2024 और मुकेश सहनी का जुलाई 2022 तक रहेगा।

Source : Hindustan

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD