पटना. बिहार इंटर के नतीजों में खगड़िया के आरलाल कॉलेज की छात्रा मधु भारती आर्ट्स में बिहार टॉपर बनी है. रिजल्ट आते ही मधु भारती का पूरा परिवार काफी खुश है. मधु भारती के पिता जी शिक्षक हैं. मधु भारती ने रिजल्ट आने के बाद प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वो आईएएस बनना चाहती है. मधु भारती के लिए ये नतीजा इस लिए भी खास है क्योंकि वो अपने परिवार की दूसरी स्टेट टॉपर है.

ताज़ा खबर Bihar Board Inter Arts Results: खगड़िया की मधु और कैलाश बने टॉपर्स,  टॉप 5 में 7 में से 5 लड़कियां » livemunger.in

मधु की बड़ी बहन कृति भारती ने भी 2016 में इंटर आर्टस में बिहार टाॅप किया था और वो भी टॉपर बनी थी. मधु भारती जो कि खगड़िया की रहने वाली है कैलाश कुमार (सिमुलतला, जमुई) के छात्र के साथ संयुक्त टॉपर बनी है. दोनों को 500 में से 463 अंक मिले हैं. मालूम हो कि शुक्रवार को बिहार में इंटर परीक्षा के नतीजे जारी किए गए हैं.

बिहार में एक बार फिर से 12वीं की परीक्षा में लड़कियों ने बाजी मारी है, यही कारण है कि कला, विज्ञान और वाणिज्य तीनों संकाय में बेटियों का दबदबा रहा है. बिहार में इस बार इंटर के नतीजों में जिन जिलों से लड़कियां टॉपर बनी है उनमें नालंदा औरंगाबाद और खगड़िया शामिल है.

कला के टॉपर में जमुई जिले के सिमुलतला के छात्र भी संयुक्त रूप से शामिल होने का मौका मिला है. आर्ट्स टॉपर मधु कुमारी जहां खगड़िया जिले की रहने वाली हैं वहीं संयुक्त टॉपर बने कैलाश जमुई जिला के सिमुलतला के पढ़ने वाले हैं. विज्ञान टॉपर सोनाली सीएम नीतीश कुमार के गृह जिले नालंदा की रहने वाली हैं जिन्हें 94.2 फ़ीसदी अंक प्राप्त हुआ है जबकि कॉमर्स में भी 94.2 अंक पाने वाली सुगंधा कुमारी बिहार के औरंगाबाद जिले की रहने वाली हैं.

Source : News18

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD