नई दिल्ली : एमबीबीएस, बीएएमएस समेत चिकित्सा के अंडर ग्रेजुएट पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए नीट (यूजी) का आयोजन 12 सितंबर को किया जाएगा। नए शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने सोमवार को एक उच्च स्तरीय बैठक के बाद इसका एलान किया है। अब तक इस परीक्षा को एक अगस्त को कराने का प्रस्ताव था। आवेदन से जुड़ी प्रक्रिया मंगलवार शाम पांच बजे से एनटीए (नेशनल टेस्टिंग एजेंसी) की वेबसाइट पर शुरू हो जाएगी।
To ensure adherence to COVID-19 protocols, face mask will be provided to all candidates at the centre. Staggered time slots during entry and exit, contactless registration, proper sanitisation, seating with social distancing etc. will also be ensured.
— Dharmendra Pradhan (@dpradhanbjp) July 12, 2021
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ट्वीट किया, ‘कोविड-19 प्रोटोकाल का पालन करते हुए देश भर में 12 सितंबर को नीट (यूजी) 2021 का आयोजन किया जाएगा। आवेदन प्रक्रिया कल शाम पांच बजे से एनटीए की वेबसाइट के माध्यम से शुरू होगी।’ उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा, ‘शारीरिक दूरी के मानदंडों को सुनिश्चित करने के लिए जिन शहरों में परीक्षा आयोजित की जाएगी, उनकी संख्या 155 से बढ़ाकर 198 कर दी गई है। परीक्षा केंद्रों की संख्या भी 2020 के 3,862 केंद्रों की तुलना में बढ़ाई जाएगी।’ परीक्षा केंद्र में अभ्यर्थियों को मास्क पहनना अनिवार्य होगा।








