गायघाट : प्रखंड के शिवदाहा में क्रिकेट खेलने को लेकर उपजे विवाद में जमकर मारपीट और ववाल की घटनाएं के बाद पीड़ित परिवार से मिलने पूर्व विधायक महेश्वर प्रसाद यादव पहुंचे।उन्होंने कहा कि हर पीड़ित परिवार को मदद के लिए हम तत्पर है। पीड़ित के साथ बहुत अन्याय हुआ है। ये जघन्य अपराध की घटनाएं हुई है। दिन दहारे डकैती की गई है।पूर्व विधायक ने कहां कि पीड़ित को न्याय मिलेगा। इसके साथ हम खड़े है।और पीड़ित परिवार को सांत्वना देते हुए ढांढ़स बंधाया।

गौरतलब है कि शनिवार को क्रिकेट खेलने को लेकर शिवदाहा बरैल और महेशवाड़ा के बच्चों के बीच विवाद हो गया। जिसके बाद देर शाम सैकड़ो ग्रामीणों ने घर पर आकर हमला कर उत्पाद मचाया।उसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और देर रात कारवाई करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया।

थानाध्यक्ष नरेन्द्र कुमार ने बताया कि गिरफ्तार किए गए दोनों युवको को न्यायिक हिरासत में लेकर जेल भेज दिया है। शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। घटनास्थल पर पुलिस बल कैंम्प कर रही है।



