जन अधिकार पार्टी (लो) अध्यक्ष पप्पू यादव ने कहा कि हम सरकार में आते ही पहली कैबिनेट मीटिंग में आबादी के हिसाब से निजी क्षेत्र में आरक्षण लागू करेंगे। सिपाही भर्ती में लिखित परीक्षा को खत्म किया जाएगा। सिपाही की नियुक्तियां केवल दसवीं के अंक और शारीरिक दक्षता के आधार पर की होगी।

पप्पू यादव ने शुक्रवार को पार्टी कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 50 फीसदी आरक्षण दिया जाएगा। गरीबी रेखा से नीचे वाले परिवारों में जन्म लेनेवाली बेटियों के नाम पर हमारी सरकार एक लाख रुपए बैंक में फिक्स करवाएगी। सत्ता में आने के बाद हमारी पांच प्राथमिकता होगी। दो बीघा से कम जमीन वाले परिवारों को कैंसर, ब्रेन ट्यूमर जैसी घातक बीमारियों का मुफ्त इलाज करवाया जाएगा और अल्ट्रासाउंड, सीटी-स्कैन, एमआरआई टेस्ट भी फ्री होगा।

इससे पहले राज्य में बढ़ावा देने के मकसद से पप्पू यादव बिजनेसमैन से इनकम टैक्स नहीं लेने का ऐलान कर चुके हैं। एक रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा था कि हमारी सरकार आई तो हम राज्य में उद्योग को बढ़ाने की दिशा में काम करेंगे। इसके लिए जो भी जरूरी कदम उठाना होगा, हम उठाएंगे। उद्योग को आकर्षित करने के लिए सत्ता में आने पर बिजनेसमैन से टैक्स नहीं लिया जाएगा।

Source : Hindustan

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD