तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम के नोडल पदाधिकारी डॉ० शिवशंकर एवं सीड्स के कार्यक्रम पदाधिकारी मनोज कुमार झा ने छापामारी अभियान चलाया जिसमें श्वेता कुमारी एवं प्रिंस कुमार शामिल थे।

आज कुल 4 लोगों को अस्पताल परिसर में तम्बाकू सेवन कर के यत्र-तत्र थूकने के कारण दण्डित किया गया और जुर्माना वसूला गया है । ज्ञात हो कि अभी करोना वायरस का समय चल रहा है। यत्र-तत्र थूकने से करोना वायरस फैलने का अघिक खतरा रहता है।

तम्बाकू नियंत्रण के नोडल पदाधिकारी डॉ शिवशंकर ने बताया कि तम्बाकू सेवन करने वाले लोगों के विरूद्ध छापामारी अभियान चलाया जा रहा है।इस क्रम में लोगों से जुर्माना वसूला गया साथ ही उन्हें कड़ी चेतावनी देते हुए उन्होंने कहा कि अगर दुबारा देखे जाएंगे तो आप को 6 महिना तक का जेल भी हो सकता है।




