समस्‍तीपुर में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। एक युवक की शादी की सूचना पर एक युवती पहुंची और बगावत करने लगी। बोली तुम स‍िर्फ मेरे हो। थाना क्षेत्र के एक गांव में प्रेमिका पहुची प्रेमी पति के घर पहुचकर युवक को अपना पति बताकर घर का बहू बनने का दावा करते हुए टिक टॉक के माध्यम से दोनों के बीच प्यार होने एवं शादी रचने की बात बता रही थी। जिसका सबूत भी समाज के गण्यमान्य लोंगो को दिखा कर प्रेमी पति के घर बहू के रूप में रहने का दावा कर रही थी। युवती के प्रेमी पति के परिवार वालों ने युवती को मारपीट करने पर उतारू हो गए जिसकी जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस मामले की जांच में जुट गई एवं दोनों प्रेमी युगल को महिला थाना को अग्रेतर कार्रवाई के लिए भेज दिया।

बताया जाता है कि विभूतिपुर के एक गांव का युवक जिसे टिक टॉक के माध्यम से यूपी के गाजियाबाद की रहने वाली लड़की से प्यार हो गया था। जिसको लेकर दोनों प्रेमी युगल शादी प्रदेश में ही रचाई थी। दिसंबर 2020 में युवती अपने प्रेमी पति के घर आई तो गांव समाज के लोगों ने उसे उम्र कम होने की बात बता कर विधिवत सामाजिक मान्यता देने में कानूनी बाध्यता बताकर उसे वापस कर दिया। जब प्रेमिका को अपने प्रेमी पति को दूसरी शादी करने की जैसे ही जानकारी मिली कि वह विभूतिपुर अपने प्रेमी पति के यहा आयी। गांव पहुंचकर उनके साथ शादी रचाने, प्रेम प्रसंग की कई सारी सबूत, समाज के बीच रख रही थी। इसको लेकर विगत कई दिनों से लगातार पंचायतें भी हुई। लेकिन बात नहीं बना पायी तो रविवार को प्रेमिका ने अपने प्रेमी पति के घर में अन्‍दर गई एवं युवक को अपना पति बता कर उसके घर में बहू बनकर रहने का दावा करने लगी।

युवक के परिजनों ने उसे मारपीट करने लगे तो इसकी जानकारी विभूतिपुर पुलिस को मिली। देर शाम पुलिस दोनों प्रेमी युगल को हिरासत में लेकर कर महिला थाना को सुपुर्द कर दिया। थाना अध्यक्ष के सी भारती ने बताया कि यूपी के गाजियाबाद की रहने वाली युवती ने अपने प्रेमी पति के घर आई थी। पुलिस दोनों प्रेमी युगल को अपने हिरासत में लेकर महिला थाना को अग्रसर कार्रवाई के लिए भेज दिया है।

Input: Dainik Jagran

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD