पटना. अपने अभिनय से सभी के दिलों को जीतने वाले फिल्‍म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की मृत्‍यु से बिहार की राजनीति (Politics) भी गमगीन हो गई है. सुशांत की मृत्‍यु की खबर मिलते ही सभी राजनैतिक दलों के नेताओं ने दुःख जताया है. बिहार के मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) ने चर्चित फिल्‍म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन पर गहरा शोक और दुःख व्‍यक्‍त करते हुए कहा है कि उनके असमय निधन से फिल्‍म जगत को अपूरणीय क्षति हुए है.

Sushant Singh Rajput Hd Images - Sushant Singh Rajput Best ...

मुख्‍यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा है कि सुशांत सिंह राजपूत बिहार के रहने वाले थे और उन्‍होंने अपने अभिनय की बदौलत फिल्‍म जगत में बड़ी पहचान बनायी थी. वे दर्शकों के बीच अत्‍यंत लोक‍प्रिय थे. उनका निधन हृदयविदारक घटना है. ईश्‍वर उनकी आत्‍मा को शांति दे. मुख्‍यमंत्री ने स्‍वर्गीय सुशांत सिंह राजपूत की आत्‍म की चिर शांति तथा उनके परिजनों एवं प्रशंसकों को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्‍वर से प्रार्थना की है.

पूर्व सांसद पप्‍पू पांडेय ने की सीबीआई जांच कराने की मांग

पूर्व सांसद पप्‍पू पांडेय ने सुशांत के घर जाकर उनके परिजनों को सांत्‍वना दी है. परिजनों से मिलने के बाद, पप्‍पू यादव ने कहा है कि सुशांत का जाना बिहार के युवा वर्ग के लिए बहुत बड़ी क्षति है. फिल्‍म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मृत्‍यु पर सवाल खड़ा करते हुए पूर्व सांसद पप्‍पू यादव ने कहा है कि सुशांत कभी खुदकुशी नहीं कर सकता है. उन्‍होंने प्रधानमंत्री से मांग की है कि सुशांत के मौत की जांच सीबीआई से कराई जाए.

कम समय में बॉलीबुड में हासिल किया ऊंचा मुकाम- अश्‍वनी चौबे

केंद्रीय मंत्री अश्‍वनी कुमार चौबे कहा है कि बिहार के मूल निवासी बॉलीवुड के उभरते प्रतिभाशाली अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन की दुखद खबर से आहत हूं. उन्होंने कम समय में बॉलीवुड में ऊंचा मुकाम हासिल किया था. ईश्वर उनके परिवार एवं प्रशंसकों को यह दुःख सहने की शक्ति दें.

सुशांत ने पूरे देश का नाम ऊंचा किया- चिराग पासवान

वहीं, लोकजनशक्ति पार्टी के नेता चिराग पासवान ने अपने शोक संदेश में लिखा है यकीन नहीं नहीं रहा है कि सुशांत अब हमारे बीच नहीं रहे. बेहद दुखी कर देने वाली खबर आयी है. सुशांत के परिवार व प्रशंसको को ईश्वर इस दुख को सहने के हिम्मत दे. सुशांत ने अपने अभिनय से बिहार का नाम पूरे देश में ऊंचा किया है. मैं पूरे परिवार सहित उनके प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं. #RIPSushant

तेजस्‍वी और मीसा यादव ने खुद को बताया स्‍तब्‍ध

राष्‍ट्रीय जनता दल के तेजस्‍वी यादव ने कहा है कि प्रतिभाशाली अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की असामयिक मृत्यु से स्तब्ध! आपके आगे एक लंबी और फलदायी यात्रा थी, लेकिन आपने हम सभी को बहुत जल्द छोड़ने का फैसला किया. आपका जीवन छोटा हो सकता है, लेकिन उपलब्धियां बहुत बड़ी हैं. वहीं आरजेडी सांसद मीसा भारती ने शोक जताते हुए कहा है कि बहुआयामी प्रतिभा के धनी युवा अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के विचलित और स्तब्ध कर देने वाले मृत्यु पर शोक व्यक्त करती हूं. अपनी प्रतिभा के बल पर आपने फ़िल्म जगत और लोगों के हृदय में बहुत शीघ्र स्थान बनाया था. ईश्वर उनके परिवार को इस आघात को सहने की शक्ति प्रदान करे.

Input : News18

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD