बॉलिवुड ऐक्टर सोनू सूद (Sonu Sood) कोरोना के इस कठिन समय में लगातार जरूरतमंद लोगों की मदद करने में जुटे हुए हैं। जिसके चलते उनकी हर तरफ तारीफ हो रही हैं। वहीं, कुछ लोग उनके काम पर सवाल उठाने लगे हैं। दरअसल, हाल ही में एक डीएम ने सोनू सूद की विश्वसनीयता को लेकर सवाल किया है। हालांकि, ऐक्टर ने उन्हें संतुष्ट करने वाला जवाब दे दिया है।

दरअसल, सोनू सूद ने एक शख्स की मदद करते हुए ट्वीट किया था कि बरहामपुर के गंजाम सिटी अस्पताल में बेड की व्यवस्था हो गई है। आप परेशान न हो। इस पर गंजाम जिले के डीएम ने सवाल कर दिया।

उड़ीसा के गंजाम जिले के डीएम ने सोनू सूद के ट्वीट का स्क्रीनशॉट शेयर किया है। इसके साथ लिखा, ‘हमें सोनू सूद या सोनू सूद फाउंडेशन की ओर से किसी ने भी संपर्क नहीं किया है। जिस पेशेंट का जिक्र सोनू सूद कर रहे हैं वो होम आइसोलेशन में है और स्टेबल है। बेड का कोई इश्यू नहीं है। बरहामपुर म्यूनिसपल कॉर्पोरेशन इसे मॉनिटर कर रही हैं।’

Input: nbt hindi

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD