बॉलीवुड अभिनेता (Bollywood Actor) सोनू सूद (Sonu Sood) एक बार फिर अपनी दरियादिली दिखाई है। ‘खुद कमाओ घर चलाओ अभियान’ के तहत औरंगाबाद के दिव्यांग अवधेश को उन्‍होंने ई-रिक्शा उपलब्ध कराया है। इतने बड़े अभिनेता से मिले इस उपहार को पाकर अवधेश की खुशी का ठिकाना नहीं है। वे कहते हैं कि सच में सोनू सूद हमारे लिए भगवान हैं।

ट्विटर पर सोनू से मांगी थी मदद

चरकावां पंचायत के बदोपुर निवासी चंद्रदीप पासवान के पुत्र अवधेश पासवान पांव से दिव्‍यांग है। हालांकि दिव्‍यांगता के बावजूद चंडीगढ़ से संगीत में मास्टर डिग्री हासिल कर रखी है। लेकिन दिव्‍यांगता के कारण परिवार की माली हालत ठीक नहीं थी। गांव के ही प्रदीप कुमार ने ट्विटर पर सोनू सूद एवं उनकी संस्‍था के गोविंद अग्रवाल को टैग करते हुए अवधेश की माली हालात का वीडियो अपलोड किया। इसमें ई -रिक्शा या ऑटो देने का आग्रह किया गया।

सोनू सूद ने ट्विट कर कहा-अब सवारियों को संगीत सुनाइएगा

सोनू सूद तुरंत इसपर संज्ञान लेते हुए वीडियो को अपने ट्विटर पर टैग कर लिखा कि आपका ई -रिक्शा बिहार भेज रहे हैं। अब संगीत अपनी सवारियों को सुनाइएगा “। इसके बाद गोविंद अग्रवाल ने ग्रामीण रामबली प्रजापति के हाथों अवधेश को ई रिक्‍शा थमाई। मौके पर सुधीर कुमार, रंजीत कुमार, श्रवण प्रसाद, विशाल कुमार, सुरेंद्र प्रजापति, रामसिष दास, कमलेश प्रजापति, मिथलेश प्रजापति सहित ग्रामीण

कई और भी हैं मदद की आस में

गौरतलब है कि इसके पूर्व भी गोविंद अग्रवाल की देखरेख में इसी गांव के धर्मेंद्र पासवान के पैर का इलाज विरक हॉस्पिटल करनाल में कराया गया। वे हादसे में जख्‍मी हो गए थे। अब चरकावां उपरीडिह निवासी मुकेश कुमार, बदेपुर निवासी परशुराम चौधरी, रंजीत कुमार एवं पूजा देवी भी अपनी आर्थिक स्थिति खराब बताते हुए एवं दिव्‍यांगता का हवाला देते हुए सोनू सूद की ओर मदद की टकटकी लगाए हुए हैं।

Input: Dainik Jagran

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD