बिहार में स्वास्थ्य की हालत सुधारने के लिए राज्य सरकार ने कई योजनाओं की आज शुरुआत की तो कुछ योजनाओं के लिए समझौता भी हुआ है. योजनाओं की शुरुआत के बाद नीतीश कुमार (Nitish Kumar)  ने दावा किया कि पिछले सोलह सालों में स्वास्थ्य की सेहत में गुणात्मक सुधार हुआ है.

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) ने स्वास्थ्य सुविधाओं को विस्तार देते हुए कई योजनाओं की शुरुआत की. इन योजनाओं के शुरू होने से बिहार में स्वास्थ्य सुविधाओं में बुनियादी फर्क को लोग महसूस करने लगेंगे. स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय, डिप्टी सीएम रेणु देवी और तारकिशोर प्रसाद ने दावा किया है कि,सेहत के मामले में बिहार अगले कुछ सालों में अग्रिम पंक्ति में खड़ा होगा.

डिप्टी CM रेणु देवी (Renu Devi) ने कहा कि जिस तरह की योजनाओं और सेवा का आज लोकार्पण हुआ है उससे यकीन मानिए बिहार के लोगों को सोचने की जरूरत नहीं पड़ेगी. हमारी सरकार स्वास्थ्य के मामले में पूरी तरह ईमानदार है और लोग भी ऐसा ही महसूस करते हैं.

वही, उपमुख्यमंत्री तार किशोर प्रसाद (Tar Kishore Prasad) ने कहा कि क्या स्थिति हुआ करती थी डेढ़ दशक पहले और आज कैसी स्थिति है. हमारी सरकार ने स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति ईमानदार कोशिश की है और उसी का परिणाम है कि हम बिहार के बेहतर स्थिति में पाते हैं.

स्वास्थ्य हो या कोई और दूसरी सेवा हमने हर क्षेत्र में बेहतर काम किया है. कुछ सालों में बिहार स्वास्थ्य मामले में अग्रिम पंक्ति में खड़ा मिलेगा.

दरअसल, बिहार सरकार की सात निश्चय पार्ट-2 (Saat Nishchay Part-2) योजना में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार पर जोर है. इसी सिलसिले में आज कई योजनाओं का उद्घाटन हुआ. आइए जानते हैं कि आज कौन-कौन सी परियोजनाओं की शुरुआत हुई और उससे क्या फायदे होने वाले हैं.

‘102 Emergency Bihar’ APP

इस ऐप को आम लोग गुगल प्ले स्टोर से अपने मोबाइल में डाउनलोड कर सकते हैं. इस ऐप में रोगी या इसके तिमारदार को एंबुलेस सुविधा का लाभ उठाने के लिए रजिस्टर कराना होगा. इस ऐप की सबसे बड़ी खासियत ये होगी कि, एंबुलेस कहां पहुंची, एंबुलेस (Ambulance) के ड्राइवर कौन हैं. कितनी देर में एंबुलेंस पहुंचेगी ये सभी जानकारी मिल सकेगी.

Input: Zee News

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD