बिहार : विधानसभा चुनाव 2020 में ट्वैंटी – ट्वैंटी मैचों जैसा रोमांच आने जा रहा है‌। सूत्रों की माने तो ऐश्वर्या राय तेजस्वी के आमने – सामने ही चुनाव लड़ेगी , भले ही वह जगह महुआ हो या हसनपुर । वह तेजप्रताप को चुनावी टक्कर देने के लिए दोनों जगहों से तैयार हैं।

इस विषय पर तेजप्रताप यादव के ससुर चंद्रिका राय ने कहा कि अगर तेजप्रताप महुआ का मैदान छोड़कर हसनपुर भी चुनाव लड़ने जाते हैं तो वहां से भी ऐश्वर्या चुनाव लड़ सकती हैं। पहले भी चंद्रिका राय ने अपनी बेटी ऐश्वर्य के चुनाव लड़ने के सवाल पर कहा था कि वह चुनाव लड़ सकती है।

अगर ऐश्वर्या राय तेजप्रताप यादव के खिलाफ महुआ या हसनपुर से ऐश्वर्या चुनाव लड़ती हैं तो बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में यह सीट काफी चर्चित होगा। इस सीट पर सबकी नजर रहेगी कि आखिर पति और पत्नी में जीत किसकी होती है! चुनावी प्रचार के दौरान भी दोनों एक दूसरे के खिलाफ जमकर पलटवार करेंगे।

बताते चलें कि पहले से ही लालू परिवार और चंद्रिका राय के परिवार के रिश्ते खराब हो चुके हैं। तेजप्रताप और ऐश्वर्या का तलाक का मामला कोर्ट में हैं। इस बीच ऐश्वर्या ने सास राबड़ी देवी पर मारपीट का आरोप लगाया था। उसके बाद वह राबड़ी देवी का आवास छोड़कर अपने पिता के घर रह रही है, जिसके बाद से दोनों परिवारों में रिश्ता बिगड़ता चला गया। चंद्रिका राय भी समधी का साथ छोड़ नीतीश के साथ हो गए। अब समधी, समधन और दामाद और तेजस्वी के खिलाफ जमकर पलटवार कर रहे हैं।

मुजफ्फरपुर नाउ टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है। यहां क्लिक करके आप सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD