हाथ दिखाकर देश को ठगने वाली पार्टी मुज़फ़्फ़रपुर को भी छलने का काम करने वाली हैं ।कांग्रेस का हाथ देश के लिए विनाशकारी है और कीचड़ में खिलने वाला कमल देश को नई ऊँचाइयाँ दिलवाने के लिए कृत संकल्पित हैं।जनता इस छलावे में नहीं पड़े और अपने बहुमूल्य वोट के माध्यम से ऐसे छलिया पार्टी को मुँह तोड़ जवाब देने का काम करें।जब मुज़फ़्फ़रपुर की जनता करोना महामारी के विषम परिस्थितियों से गुज़र रही थी तब किसी को इसकी चिंता नहीं हुई।आज छलिया रुप धरे लोगों के सुख-दुख में साथ देने का दंभ भरने वाले पार्टी को जनता सबक़ सिखाएगी।यह बात नगर विकास एवं आवास मंत्री सह राजग गठबंधन समर्थित भाजपा प्रत्याशी सुरेश कुमार शर्मा ने विभिन्न जनसंवाद कार्यक्रमों में कही।

श्री शर्मा ने कहा कि हमने शहर को जल-जमाव से स्थाई निदान के लिए योजना दी,शहर के घाटों को सुन्दर बनाने के लिए योजना दी,सड़क के विकास के लिए योजना दी,जगमगाता शहर दिखें इसके लिए 17,000 स्ट्रीट लाइटें दी,घर-घर रसोई गैस पहुंचाया,घर-घर पानी पहुँचाने के लिए शहर के प्रत्येक वार्डों में समरसेबल दिया।हाल एक छोटे से बड़े योजनाओं को लाकर मुज़फ़्फ़रपुर को सुंदर बनाने की सारी कोशिश हमने की है ।कुछ कार्य हुआ है कुछ होना बाक़ी है।

बिहार को बर्बादी की तरफ़ धकेलने वाले, जंगलराज के पोषक रहे लोगों कि सर्टिफ़िकेट की ज़रूरत हमें नहीं है।हमें सर्टिफ़िकेट देने का काम मुज़फ़्फ़रपुर की जनता जनार्दन करती हैं और और जनता ने अपना मन NDA के साथ होने का बना लिया है।लूट,अपहरण,बलात्कार जिसके राज्य में आम बात हुआ करती थी आज उन सभी पर लगाम लगाकर विकास की रफ़्तार बिहार को देने का काम NDA सरकार ने दिया है। नफ़रत की राजनीति करना विरोधियों का काम है हम तो विकास की गंगा बहाकर जनता का समर्थन लेने वाले लोगों में से हैं।

पुरानी बाज़ार,दामुचक,मोतीझील,क़लमबाग चौक, माडीपुर,केदारनाथ रोड,गौशाला चौक, शास्त्री नगर आदि जगह पर आज भाजपा प्रत्याशी के द्वारा जनसंवाद कार्यक्रम चलाया गया।

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD