ऑनलाइन पेमेंट एग्रीगेटर पेटीएम (Paytm) ग्राहकों के लिए शानदार ऑफर लाया है. इस ऑफर के तहत एलपीजी गैस सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) बुक करने पर आपको 700 रुपए का कैशबैक दिया जा रहा है. यह ऑफर 31 मार्च, 2021 को 23:59:59 बजे तक है. यानी आपके पास सस्ता रसोई गैस सिलेंडर खरीदने के लिए सिर्फ 7 दिन बचे हैं.

इस ऑफर का लाभ लेने के लिए आपको अपने मोबाइल फोन में केवल पेटीएम ऐप (Paytm App) को डाउनलोड कर गैस बुकिंग करनी होगी. इसके बाद आपको 700 रुपए का कैशबैक दिया जाएगा.दिल्ली में 14.2 किलोग्राम वाले रसोई गैस सिलेंडर का दाम 819 रुपए है. Paytm के ऑफर के साथ आप महंगे सिलेंडर को सिर्फ 191 रुपए में खरीद सकते हैं. पेटीएम का यह ऑफर केवल उन लोगों के लिए है जो पेटीएम से पहली बार गैस की बुकिंग करेंगे.

सबसे पहले आपको पेटीएम में जाकर Show more पर क्लिक करना होगा. इसके बाद ‘Recharge and Pay Bills’ पर क्लिक करें. आपके सामने book a cylinder का विकल्प आएगा.यहां आपको अपने गैस प्रोवाइडर का चुनाव करना होगा. बुकिंग से पहले आप FIRSTLPG का प्रोमो कोड डालना होगा. प्रोमो कोड का इस्तेमाल करने पर सिलेंडर की पूरी कीमत आपके अकाउंट में ट्रांसफर हो जाएगी.
कैशबैक का यह ऑफर 31 मार्च 2021 को समाप्त हो रहा है. बुकिंग के 24 घंटे के भीतर आपको कैशबैक का स्क्रैच कार्ड मिल जाएगा. इस स्क्रैच कार्ड को 7 दिनों के भीतर इस्तेमाल करना होगा.
Input: tv9








