होली पर्व पर यात्रियों की होने वाली भारी भीड़ को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने पटना, धनबाद, हाजीपुर के रास्ते 3 जोड़ी होली स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है। पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुमार ने यह जानकारी दी है। होली पर ट्रेनों में बिहार में दूसरे प्रदेशों से आने वाले लोगों की भारी भीड़ उमड़ती है।

यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा के लिए 04050/04049 आनंद विहार टर्मिनल- कामाख्या-आनन्द विहार टर्मिनस, 04519/04520 कोलकाता-नांगल डैम-कोलकाता एवं 04221/04222 लखनऊ- कोलकाता-लखनऊ सहित 3 जोड़ी अतिरिक्त होली स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जाएगा। इन होली स्पेशल ट्रेनों का पूर्व मध्य रेल के पटना, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जं., धनबाद, हाजीपुर सहित अन्य स्टेशनों पर ठहराव दिया गया है । इसके सभी कोच आरक्षित श्रेणी के होंगे तथा इस गाड़ी से यात्रा करने वाले यात्रियों को कोविड-19 से बचाव हेतु सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करना होगा।

इसके पहले नई दिल्ली-बरौनी, आनंद विहार टर्मिनल-गया, आनंद विहार टर्मिनल-पटना एवं आनंद विहार टर्मिनल-जोगबनी के बीच भी 4 जोड़ी सुपर फास्ट होली स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन का परिचालन करने का फैसला लिया जा चुका है।

3 जोड़ी नई होली स्पेशल ट्रेनों का शेड्यूल यह है-

04050 आनंद विहार टर्मिनल-कामाख्या होली स्पेशल 19 एवं 26 मार्च को आनंद विहार टर्मिनल से 23.45 बजे प्रस्थान कर छपरा से 18.30 बजे, हाजीपुर से 20.00 बजे, बरौनी से 22.25 बजे, खगड़िया से 23.10 बजे प्रस्थान करते हुए तीसरे दिन 15.30 बजे कामाख्या पहुंचेगी। वापसी में 04049 कामाख्या-आनन्द विहार होली स्पेशल 23 एवं 30 मार्च को कामाख्या से 05.35 बजे प्रस्थान कर खगड़िया स्टेशन से 19.14 बजे, बरौनी से 20.15 बजे, हाजीपुर से 21.45 बजे, छपरा से 23.35 बजे खुलते हुए दूसरे दिन 18.15 बजे आनन्द विहार टर्मिनल पहुंचेगी। इस स्पेशल ट्रेन में वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 02, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 06, शयनयान श्रेणी के 07, साधारण द्वितीय श्रेणी के 04 कोच लगाए जाएगे।

04520 नांगल डैम -कोलकाता होली स्पेशल 20 एवं 27 मार्च को नांगल डैम से 06.50 बजे प्रस्थान कर अन्य स्टेशनों पर रुकते हुए अगली तिथि को 02.15 बजे पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, 05.40 बजे पटना, 07.58 बजे किउल, 09.00 बजे झाझा पहुंचते हुए 14.45 बजे कोलकाता पहुंचेगी। वापसी में 04519 होली स्पेशल 22 एवं 29 मार्च को कोलकाता से 07.40 बजे खुलेगी तथा 13.30 बजे झाझा, 14.15 बजे किउल, 16.15 बजे पटना तथा 19.35 बजे पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन पहुंचते हुए अगले दिन 15.55 बजे नांगल डेम पहुंचेगी। इस स्पेशल ट्रेन में वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 01, शयनयान श्रेणी के 05 तथा साधारण द्वितीय श्रेणी के 07 कोच लगाए जाएंगे।

04222 लखनऊ- कोलकाता होली स्पेशल 19.03.2021 से 30.03.2021 तक प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को लखनऊ से 23.55 बजे प्रस्थान कर अन्य स्टेशनों पर रुकते हुए अगली तिथि को 08.13 बजे पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, 09.48 बजे सासाराम, 10.55 बजे गया, 12.43 बजे कोडरमा, 14.20 बजे धनबाद स्टेशन पहुंचते हुए 21.45 बजे कोलकाता पहुंचेगी। वापसी में 04521 कोलकाता-लखनऊ होली स्पेशल 20.03.2021 से 31.03.2021 तक प्रत्येक बुधवार एवं शनिवार को कोलकाता से 23.55 बजे खुलेगी तथा अन्य स्टेशनों पर रुकते हुए अगली तिथि को 04.35 बजे धनबाद, 06.20 बजे कोडरमा, 07.50 बजे गया, 09.10 बजे सासाराम तथा 12.40 बजे पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन पहुंचते हुए 20.30 बजे लखनऊ पहुंचेगी। इस स्पेशल ट्रेन में वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 02, शयनयान श्रेणी के 06 तथा साधारण द्वितीय श्रेणी के 12 कोच लगाए जाएंगे।

Source : Dainik Bhaskar

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD