करीब 10 माह बाद सोमवार को स्कूल खुलने के बाद पहुंचे विद्यार्थियों के चेहरों पर चमक थी। चंदवारा स्थित कार्यालय से स्कूल कर्मियों को मास्क दिए गए। बीईओ तारा कुमारी ने बताया कि उनको डीईओ कार्यालय से मास्क उपलब्ध कराया गया है। हालांकि पहले दिन आधी-अधूरी तैयारी दिखी। निजी स्कूलों व
कोचिंग संस्थानों में उपस्थिति बेहतर :
निजी स्कूलों एवं कोचिंग स्थानों में उपस्थिति बेहतर रही। वहां हर तरह से अच्छी व्यवस्था की गई थी। छात्र स्कूल के ड्रेस कोड में और मास्क लगाए नजर आए। इंद्रप्रस्थ इंटरनेशनल स्कूल मिठनपुरा, एजुकेशन इंडिया आदि स्कूलों में काफी संख्या में छात्र-छात्राएं पहुंचे थे। इंद्रप्रस्थ स्कूल की नौवीं की छात्रा अनु ने बताया कि स्कूल में आने से काफी अच्छा लग रहा है। छात्र संतोष कुमार ने बताया कि काफी दिनों बाद दोस्तों से मिलकर काफी खुशी हो रही है। छात्र सजल कुमार ने कहा कि कक्षा में शिक्षकों द्वारा क्लास लिया गया। गेट के समीप से ही गोल घेर से प्रवेश करना पड़ा। उसके बाद कक्षा में भी दूरी बनाकर बैठने की व्यवस्था की गई थी। सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में गेट पर थर्मल स्क्रीनिंग और सैनिटाइजेशन के बाद प्रवेश कराया गया। ऑनलाइन भी चलेंगी कक्षाएं : ऑफलाइन मोड में कक्षाओं का संचालन शुरू किया गया है। लेकिन ऑनलाइन कक्षाओं का भी संचालन जारी रहेगा। शिक्षा विभाग और राजभवन की ओर से भी 30 फीसद सिलेबस ऑनलाइन मोड में संचालित करने का निर्देश दिया गया है। नामांकन और फॉर्म भरने के लिए कॉलेजों
में उमड़ी भीड़ :
कॉलेजों में स्नातक पार्ट वन में नामांकन और पार्ट टू का परीक्षा फॉर्म भरने के लिए भारी भीड़ उमड़ी। एमडीडीएम कॉलेज में प्राचार्य डॉ. कनुप्रिया ने खुद कई छात्राओं की थर्मल स्क्रीनिंग की। साथ ही कर्मचारियों को निर्देश दिया कि प्रवेश से पहले छात्राओं को मास्क लगाना सुनिश्चित कराएं। वहीं एलएस कॉलेज, आरडीएस कॉलेज, एलएनटी कॉलेज, आरबीबीएम कॉलेज में पहले दिन छात्र-छात्राओं की संख्या कम थी। लेकिन इसके बाद भी कक्षाओं का संचालन किया गया। वहीं स्नातक पार्ट टू का परीक्षा फॉर्म भरने के लिए अंतिम तिथि होने के कारण दोपहर तक भीड़ लगी रही।
Input: Dainik Jagran





