18-44 साल के लोगों के वैक्सीनेशन में देशभर में बिहार पहले नंबर पर पहुंच गया है। वैक्सीनेशन में राजस्थान से भी आगे बिहार निकल गया है। 22 मई को बिहार देशभर में दूसरे नंबर पर था लेकिन अब राजस्थान दूसरे नंबर पर पहुंच गया है। राज्य में अबतक 18-44 साल के 1483081 लोगों का वैक्सीनेशन हो चुका है। जबकि राजस्थान में 1457619 लोगों का वैक्सीनेशन मंगलवार तक हुआ है। देशभर में 12874546 लोगों का

वैक्सीनेशन अबतक शुरू हुआ है। बता दें कि बिहार में 9 मई से 18+वालों का वैक्सीनेशन शुरू हुआ था। उसके बाद से लगातार वैक्सीनेशन में तेजी आई है। इस वजह से बिहार देश में सबसे ऊपर पहुंच गया है। राज्य में वैक्सीनेशन मंगलवार को 1 करोड़ को पार कर गया। मंगलवार को 102544 लोगों का वैक्सीनेशन हुअा।

जिले में 18 से 44 वर्ष के लोगों का टीका समाप्त हो गया है। इस कारण बुधवार को किसी केंद्र पर वैक्सीनेशन नहीं होगा। प्रशासनिक पदाधिकारियों के मुताबिक जिले को पांच दिन पर टीका मिल रहा है। राज्य स्वास्थ्य समिति द्वारा उपलब्ध कराए जाने वाला टीका महज ढ़ार्इ दिन चलता है। शेष ढ़ाई दिन टीका बंद रहता है। जिले में 20 हजार प्रतिदिन टीका देने की क्षमता विकसीत की गयी है। शनिवार को राज्य स्वास्थ्य समिति के द्वारा पटना जिला को 50 हजार टीका उपलब्ध कराया गया था। वहीं, मंगलवार को 13585 लोगें को टीका दिया गया है। अबतक 43546 टीका समाप्त हो गया है।
Input: dainik bhaskar






