केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान अब इस दुनिया में नहीं रहे. कल उनके श्राद्ध कर्म का कार्यक्रम रखा गया है. वहीं आज उनके पैतृक गांव खगड़िया में उनके श्राद्ध कर्म का कार्यक्रम रखा गया है. जिसमें गांव और पड़ोसी गांव के लोग शामिल होने वाले हैं. वहीं कल पटना में उनके श्राद्ध क्रम का कार्यक्रम रखा गया है.

इस मौके पर चिराग पासवान ने पीएम नरेंद्र मोदी, जेपी नड्डा, अमित शाह, राजनाथ सिंह समेत कई बीजेपी नेताओं को श्राद्धकर्म में शामिल होने के लिए निमंत्रण भेजा हैं. सभी से आने का आग्रह किया है.

बिहार से इनको मिला निमंत्रण:

नीतीश कुमार और सुशील कुमार मोदी, तेजस्वी यादव, राबड़ी देवी. उपेंद्र कुशवाहा, पप्पू यादव, कई सांसद, विधायक, कई केंद्रीय मंत्री और बिहार के मंत्री और नेताओं को निमंत्रण भेजा हैं. चिराग ने उन नेताओं को भी निमंत्रण भेजा है तो उनके खिलाफ लगातार बयान दे रहे हैं.

बात दें कि उनका अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ 10 अक्टूबर को पटना में गंगा नदी के तट पर जनार्दन घाट पर किया गया था. बिहार के खगड़िया जिले में रामविलास पासवान का जन्म पांच जुलाई 1946 को एक दलित परिवार में हुआ था.

Source : Live Cities

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD