बिहार के जहानाबाद एसपी कार्यालय के मुख्य द्वार के पास एक महिला बैठी हुई थी और अपने लापता बेटे को खोजने के लिए प्रशासन से गुहार लगा रही है. इस महिला को अपने बेटे का खून से सना कपड़ा और जूता मिला था. महिला को बेटे के साथ कुछ अनहोनी होनी की आशंका है. यह महिला SP मीनू कुमारी से मिलकर अपनी पीड़ा सुनाने आई थी.

मामला जहानाबाद के ओकरी ओपी क्षेत्र के खेमचंद बीघा गांव का है जहां का रहने वाला इस महिला के 18 वर्षीय पुत्र अजय कुमार पिछले 20 दिनों से लापता था. युवक जय इंटर का छात्र है और वह 17 जनवरी को अपने घर से जहानाबाद के लिए निकला था. जिसके बाद से वह वापस नहीं आया.
अपने बेटे के लापता हो जाने के बाद परिजनों को अब अनहोनी की घटना की आशंका सताने लगी है. किसी अनहोनी को लेकर आशंकित छात्र की मां ने अधिकारियों से मिलकर अपने बेटे की सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है.

लापता अजय की मां और बहन SP ऑफिस में बैठकर रो रही थी. उन्हें देखकर वहां मौजूद लोगों की भी आंखे भी नम हो जा रही थी. गायब युवक की बहन ने बताया, ‘पिछले 20 दिनों से मेरा भाई गायब है पर पुलिस अब तक कुछ नहीं कर पाई है. अगर किसी मंत्री का बेटा होता तो पुलिस अब तक उसे खोज लिया होता पर एक गरीब मजदूर के बेटे को पुलिस नहीं खोज रही है.
बता दें कि शनिवार को नालंदा जिले के खुदागंज थाना क्षेत्र में नदी किनारे से लापता युवक का खून से सने कपड़े और जूते मिलने के बाद पुलिस सकते में आ गई है. इस बरामदगी के बाद पुलिस ने लापता युवक की हत्या की आशंका जताते हुए मामले में कार्रवाई तेज कर दी है.
दरअसल, 17 जनवरी को युवक के लापता होने के बाद उसकी मां ने दो लोगों के खिलाफ उसके अपहरण का मामला दर्ज कराया था. इसी मामले में जांच के दौरान पुलिस ने यह बरामदगी की है. जांच के क्रम में भी NDRF की टीम ने नदी में बोट से घंटों शव की तलाश की लेकिन, शव बरामद नहीं किया जा सका.

ये भी पढ़े- Khagaria News: छापेमारी में 3 पिस्तौल व 199 कारतूस बरामद, 3 अपराधी हुए गिरफ्तार
इधर, इस संबंध में जहानाबाद एसडीपीओ (Jehanbad SDPO) अशोक कुमार पांडेय ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी पप्पू कुमार को गिरफ्तार कर लिया है. उसकी ही निशानदेही पर नालंदा जिले के खुदागंज हाई स्कूल के समीप नदी के किनारे से खून से सने कपड़े और जूते मिले थे. इसके बाद जहानाबाद पुलिस ने NDRF टीम मदद से नदी में शव की तलाश की.
एसडीपीओ (SDPO) ने बताया कि लापता युवक का धामपुर गांव के एक लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था और इस घटना को उसी जोड़ कर देखा जा रहा है. हालांकि जबतक लापता युवक की डेड बॉडी बरामद नहीं की जाती, तबतक अंतिम निष्कर्ष तक नहीं पहुंचा जा सकता है. फिलहाल इस मामले में पुलिस ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है.
Source : Zee News (Mukesh)






