त्योहारों के दौरान यात्रियों की सुविधा बढ़ाने और ट्रेनों में भीड़ को संतुलित करने के लिए रेलवे ने ‘राउंड ट्रिप पैकेज’ योजना शुरू करने की घोषणा की है। इस स्कीम के तहत यात्री यदि अपनी वापसी यात्रा (Return Journey) का टिकट तय समय सीमा में बुक करते हैं, तो उन्हें रिटर्न टिकट के बेस किराए पर 20% की छूट मिलेगी।

14 अगस्त 2025 से होगी शुरुआत
यह योजना 14 अगस्त 2025 से लागू होगी। इसके अनुसार, पहले सफर (Onward Journey) का टिकट 13 अक्टूबर से 26 अक्टूबर 2025 के बीच की तारीख के लिए बुक करना होगा। इसके बाद वापसी का टिकट 17 नवंबर से 1 दिसंबर 2025 के बीच ‘कनेक्टिंग जर्नी फीचर’ का इस्तेमाल करते हुए बुक किया जा सकेगा।

छूट पाने की शर्तें
• दोनों ओर की यात्रा एक ही यात्री के नाम पर और कन्फर्म टिकट होनी चाहिए।
• छूट केवल रिटर्न टिकट के बेस किराए पर लागू होगी।
• रिटर्न टिकट की बुकिंग के लिए एडवांस रिजर्वेशन पीरियड की बाध्यता नहीं होगी।

रेलवे ने स्पष्ट किया कि यह योजना फिलहाल प्रयोग के तौर पर शुरू की जा रही है, ताकि इसके प्रभाव और यात्रियों की प्रतिक्रिया का आकलन किया जा सके, साथ ही त्योहारों के समय ट्रेनों का दोनों दिशाओं में अधिकतम उपयोग सुनिश्चित किया जा सके।

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD