डीएलएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए एक बड़ी खबर आयी है. बीएसईबी ने डीएलएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा को स्थगित कर दिया है. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से इसको लेकर अधिसूचना जारी कर दी गई है. बता दें कि डीएलएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 22 अक्टूबर को होने वाली थी.

बिहार बोर्ड की ओर से जारी अधिसूचना में कहा गया है कि डीएलएड संयुक्त परीक्षा को अपरिहार्य कारणवश स्थगित कर दिया गया है. हालांकि परीक्षा कब ली जाएगी इसकी जानकारी बोर्ड की ओर से अभी नहीं दी गई है.

बता दें कि बिहार में डीएलएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा परीक्षा 22 अक्टूबर को होने वाली थी, लेकिन बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने फिलहाल इसको स्थगित कर दिया है. परीक्षा किस कारण से रोका गया इसकी स्पष्ट जानकारी बोर्ड द्वरा नहीं दी गई. बिहार बोर्ड ने सभी जिला शिक्षा पदाधिकारी को अपरिहार्य कारणवश परीक्षा स्थगित करने की सूचना दी है.

Source : Live Cities

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD