नागर विमानन मंत्री हरदीप सिंह पुरी शनिवार की सुबह 8.50 बजे पटना एयरपोर्ट आएंगे। वे एयरपोर्ट से सुबह 9 बजे हवाई मार्ग से सीधे दरभंगा के लिए जाएंगे, जहां दरभंगा एयरपोर्ट के विस्तार कार्यों का निरीक्षण करेंगे।

Darbhanga Airport will be named on Vidyapati - विद्यापति के नाम पर होगा दरभंगा  एयरपोर्ट का नामकरण

गौरतलब है कि दरभंगा में एयरपोर्ट को यात्री सेवाओं के अनुकूल तैयार किया जा रहा है और अक्टूबर में इसके विधिवत शुरुआत की तैयारी है। यहां से तीन शहरों के लिए विमान सेवाएं भी शुरू की जानी है, जिसकी जानकारी आपको अपने अखबार हिंदुस्तान ने पिछले महीने सबसे पहले दी थी।

darbhanga airport spicejet postponed ticket booking | दरभंगा एयरपोर्ट : इस  कारण टली टिकट बुकिंग की तारीख, संजय झा बोले- ले जाएंगे अंजाम तक | Hindi  News, बिहार एवं झारखंड

दरभंगा में निर्माण कार्यों के निरीक्षण के बाद वे देवघर के लिए रवाना होंगे, जहां एयरपोर्ट का भी निरीक्षण करेंगे। दोपहर दो बजे वे देवघर से पटना एयरपोर्ट लौटेंगे। शाम 3.45 बजे से 4.15 तक पटना एयरपोर्ट के विस्तारीकरण का मुआयना करेंगे और इसी बीच वे मीडिया को संबोधित करेंगे। शाम साढ़े चार बजे वे मौजूदा टर्मिनल बिल्डिंग के नए सुरक्षा जांच एरिया की विधिवत शुरुआत करेंगे। शाम 4.30 बजे वे विमान से दिल्ली के लिए लौट जाएंगे।

Source : Hindustan

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD