बिहार के मुखिया, सरपंच, जिला पार्षद समेत अन्य पंचायती राज के जनप्रतिनिधियो के लिए अच्छी खबर है. सरकार ने इन सभी के लंबित मानदेय के भुगतान का फैसला हर हाल में 31 मार्च तक कर लेने का निर्णय लिया है. त्रिस्तरीय जन प्रतिनिधियों के लंबित मानदेय भुगतान का मामला सोमवार को बिहार विधान परिषद मे उठा. ध्यानाकर्षण के दौरान सदस्य दिलीप कुमार जायसवाल द्वारा उठाये गये सवाल पर सत्तापक्ष और विपक्ष के सदस्यों ने एक साथ जिला पार्षद, मुखिया, पंचायत समिति सदस्य औए वार्ड सदस्य के लंबित मानदेय पर अपनी अपनी बातें रखनी शुरू कर दी.

May be an image of fruit and text that says "Download Suvidha 5 E-mart APP Same day delivery Muzaffarpur (Bihar) www.suvidhaemart.com YOU STAY AT HOME WE DELIVER! #StayHome #StaySafe ONION 1KG 32/- ALMOND 250G 145/- KAJU 250G -215/- SUGAR 1KG- 36/- NAIYAL PANI 20/ PIECE ORDER NOW! +91 98106 17390 Or via Whatsapp SHOPPING ABOVE 2000 GET 1KG SUGAR FREE COUPON CODE SUVIDHAFIRST Get Google play Avai Availa

पूर्णिया, अररिया से लेकर किशनगंज और फिर गया ,नालन्दा ,वैशाली सभी जिलो में लंबित मानदेय की बात सामने आई. पंचायती राजमंत्री सम्राट चौधरी ने बताया कि 31 मार्च तक 54 महीने के लंबित मानदेय का भुगतान की व्यवस्था की गई है और इस समय तक जनप्रतिनिधियो के लंबित मानदेय की राशि का सारा भुगतान हो जायेगा. सदस्यों द्वारा यह कहे जाने पर कि अफसरों द्वारा जनप्रतिनिधियों का सम्मान नहीं किया जाता है, मंत्री ने सदन में कहा कि जो भी अफसर जनप्रतिनिधियों का सम्मान नहीं करेंगे उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

<img decoding=Input: News18

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD