मुजफ्फरपुर: रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। बिहार सरकार के विश्वविद्यालय नियोजन सूचना एवं मार्गदर्शन केंद्र, मुजफ्फरपुर के माध्यम से Guardians Security Solutions Private Limited द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सिक्योरिटी सुपरवाइजर के कुल 460 पदों पर भर्ती के लिए रोजगार शिविर आयोजित किया जाएगा।

भर्ती अभियान के तहत सिक्योरिटी गार्ड के 350 पद और सिक्योरिटी सुपरवाइजर के 110 पद भरे जाएंगे। चयनित अभ्यर्थियों को देशभर में कार्य करने का अवसर मिलेगा।

पद एवं योग्यता

1. सिक्योरिटी गार्ड

  • पद: 350
  • वेतन: ₹18,500 प्रति माह
  • आयु: 18–40 वर्ष
  • योग्यता: 10वीं पास
  • लंबाई: न्यूनतम 165 सेमी

2. सिक्योरिटी सुपरवाइजर

  • पद: 110
  • वेतन: ₹22,500 प्रति माह
  • आयु: 21–35 वर्ष
  • योग्यता: स्नातक, NCC/कंप्यूटर ज्ञान व न्यूनतम 170 सेमी लंबाई वांछनीय।

भर्ती शिविर का कार्यक्रम (सुबह 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक)

  • 07 अगस्त: औराई प्रखंड परिसर
  • 08 अगस्त: बोचहां प्रखंड परिसर
  • 10 अगस्त: बंदरा प्रखंड परिसर
  • 11 अगस्त: गायघाट प्रखंड परिसर
  • 12 अगस्त: मुरौल प्रखंड परिसर
  • 13 अगस्त: कटरा प्रखंड परिसर
  • 14 अगस्त: कांटी प्रखंड परिसर
  • 19 अगस्त: मीनापुर प्रखंड परिसर

अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण जानकारी

नियोजन पदाधिकारी ने बताया कि भर्ती शिविर पूर्णतः निःशुल्क है। किसी भी अभ्यर्थी से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए कंपनी प्रतिनिधि जितेंद्र सिंह से 8240396232 पर संपर्क किया जा सकता है। साथ ही सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों एवं संबंधित अधिकारियों को शिविर के व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश दिए गए हैं ताकि अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार का अवसर मिल सके।

 

 

Muzaffarpur Now – Bihar’s foremost media network, owned by Muzaffarpur Now Brandcom (OPC) PVT LTD